घरेलू गैस सब्सिडी नियमों में बड़ा बदलाव। केंद्र सरकार ने 10 लाख रुपये से अधिक आय वाले उपभोक्ताओं को SMS अलर्ट भेजकर 7 दिन का समय दिया है। जानें क्या है ट्रिपल-चेक सिस्टम

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
यदि आपकी सालाना आय 10 लाख से अधिक है तो सरकार गैस सिलेंडर (LPG) की सब्सिडी बंद करने जा रही है। केंद्र सरकार ने अब तक का सबसे सख्त रुख अपना लिया है। वैश्विक 'होर्मुज संकट' और बढ़ते आर्थिक दबाव के बीच सरकार ने टैक्स रिकॉर्ड के आधार पर सब्सिडी की पात्रता जांचने के लिए SMS अलर्ट भेजना शुरू कर दिया है।
केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य एलपीजी सब्सिडी के लाभ को केवल आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों तक सीमित करना है। इस मुहिम के तहत उन उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे जा रहे हैं जिनकी सालाना टैक्सेबल इनकम 10 लाख रुपये से अधिक है। जिन उपभोक्ताओं को SMS प्राप्त हुआ है, उन्हें अपनी पात्रता स्पष्ट करने के लिए केवल 7 दिनों की डेडलाइन दी गई है। यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो सब्सिडी स्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी। गलत जानकारी देकर लाभ लेने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
सरकार ने सब्सिडी की धांधली रोकने के लिए एक आधुनिक और फुल-प्रूफ डेटा मिलान सिस्टम तैयार किया है- जानिए क्या है सिस्टम-
PAN कार्ड: इनकम टैक्स रिकॉर्ड के माध्यम से उपभोक्ता की वास्तविक सालाना आय का मिलान किया जा रहा है।
आधार कार्ड: इसके जरिए पूरे परिवार की कुल आय और सदस्यों की जानकारी ट्रैक की जा रही है।
LPG डेटाबेस: गैस कनेक्शन और रिफिल बुकिंग हिस्ट्री का सीधा मिलान टैक्स रिकॉर्ड से किया जा रहा है।
यह नियम न केवल कनेक्शन धारक पर, बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों की संयुक्त आय पर भी लागू हो सकता है।
यदि आपको सरकार की ओर से कोई अलर्ट मिला है या आप अपनी पात्रता सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो .....
अपने गैस वितरक (Distributor) के पास जाकर KYC दस्तावेजों की तुरंत जांच कराएं।
इंडेन, एचपी या भारत गैस के आधिकारिक पोर्टल पर अपना विवरण अपडेट करें।
यदि आपकी सालाना आय 10 लाख रुपये से अधिक है, तो सरकार ने स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ने (Give It Up) की अपील की है।
घरेलू गैस सब्सिडी नियमों में बड़ा बदलाव। केंद्र सरकार ने 10 लाख रुपये से अधिक आय वाले उपभोक्ताओं को SMS अलर्ट भेजकर 7 दिन का समय दिया है। जानें क्या है ट्रिपल-चेक सिस्टम
केंद्र सरकार द्वारा खर्च नियंत्रण और ईंधन बचत पर जोर दिए जाने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी इस दिशा में बड़ा और सख्त कदम उठाया है। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की मंजूरी के बिना अब महाराष्ट्र के किसी भी मंत्री को सरकारी विमान या चार्टर्ड विमान का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी।
चेन्नई एयरपोर्ट पर अबू धाबी जाने वाली एक फ्लाइट के लेफ्ट विंग में आग लग गई, जिसके बाद यात्रा को बीच में ही रोकना पड़ा। आनन-फानन में दमकल कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पाया और फ्लाइट रद्द कर दी गई। राहत की बात यह है कि विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
सीबीआई ने आज से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच अपने हाथ में ले ली है। इस बात की जानकारी खुद सीबीआई ने दी। सीबीआई ने कहा- पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है।
असम में हिमंत बिस्वा सरमा मंगलवार को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य गुवाहाटी में सुबह 11:40 बजे सरमा और चार मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वैसे असम में यह एनडीए का लगातार तीसरा कार्यकाल होगा।
उत्तर प्रदेश में कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में बीती देर शाम फर्रूखाबाद की ओर जा रही कासगंज एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। अफवाह इतनी तेजी से फैली कि घबराए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी और कई लोग ट्रेन धीमी होते ही नीचे कूद पड़े।
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सरकार ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील की है। जानें देश में तेल के भंडार और LPG सप्लाई को लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय का ताजा अपडेट।
पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद सीएम ने कहा बातचीत अच्छी रही। हम बंगाल की जनता को भरोसा दिलाते हैं कि डबल-इंजन की सरकार में विकास से जुड़े सभी काम पूरे किए जाएंगे।
देश की न्यायिक व्यवस्था को डिजिटल और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में सूर्यकांत ने सोमवार को दो बड़ी पहल की घोषणा की। सुप्रीम कोर्ट में दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्य न्यायाधीश ने बताया कि न्यायपालिका वन केस वन डेटा नामक नई डिजिटल पहल शुरू कर रही है।
पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या के केस में बिहार और उत्तर प्रदेश से तीन बदमाशों को हिरासत में लिया है। तीनों आरोपियों को बिहार और उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया और बाद में देर रात पूछताछ के लिए पश्चिम बंगाल लाया गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह