सतना में लग्जरी गाड़ियां, ज्वेलरी दुकान और आलीशान मकान होने के बावजूद गरीबी रेखा में नाम होने की शिकायत पर कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मामले ने प्रशासन को चौंकाया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
तीन-तीन महंगी गाड़ियां, दो ज्वेलरी की दुकान और एक आलीशान मकान के बावजूद यदि कोई गरीबी रेखा में है तो फिर असल में गरीब कौन है? मकान और गाड़ियां होने के बावजूद गरीबी रेखा योजना का लाभ ले रहे एक सख्श के खिलाफ जनसुनवाई में शिकायत पहुंची जिस पर कलेक्टर ने इसकी जांच के निर्देश दिए। रघुराजनगर तहसील अन्तर्गत ग्राम बाबूपुर पोस्ट सोहावल निवासी अतुल व आदित्य सोनी पिता स्व. सुरेन्द्र सोनी के खिलाफ जनसुनवाई में मंगलवार को एक आवेदन आया जिसमें बताया गया कि महंगी गाड़ियां और आलीशान मकान होने के बावजूद सामने वाले का नाम गरीबी रेखा में शामिल है। जिसका नाम गरीबी रेखा से हटाकर उसके खिलाफ जांच कराई जाए। शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से बेजा लाभ लेने वाले सोनी बंधुओं से वसूली करने और अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्ति की जांच कराकर कार्रवाई की जाए।
अतिक्रमण कर बनाया आलीशान मकान
शिकायतकर्ता ने सोनी बंधुओं पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा शासकीय आराजी पर अतिक्रमण करके आलीशान मकान बनाया गया है और यह मकान 1500 से 1800 वर्गफिट में है, साथ ही एक शासकीय मंदिर को भी कब्जे में ले लिया गया है। भौतिक सुख सुविधाओं से लैश आलीशान मकान में व्यवसायिक दुकान चल रही है। जबकि उसमें घरेलू कनेक्शन लिया गया है। इतना ही नहीं शासकीय योजनाओं का लाभ लिया जा रहा है।
कलेक्टर ने सुनी 84 आवेदकों की समस्यायें
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सतना जिले के विभिन्न अंचलों से पहुंचे 84 आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए आवेदकों ने भूमि विवाद, राजस्व रिकॉर्ड सुधार, सिंचाई, बिजली, पानी, सड़क निर्माण, पेंशन, छात्रवृत्ति, आवास योजना तथा अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें प्रस्तुत की। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर विकास सिंह एवं डिप्टी कलेक्टर सुभाष मिश्रा द्वारा भी आवेदकों की समस्याएं सुनी गई।
जनसुनवाई में आये 39 आवेदन
कलेक्टर मैहर बिदिशा मुखर्जी ने मंगलवार को जनसुनवाई में जिले के विभिन्न अंचलों से प्राप्त 39 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर संजना जैन, एसडीएम मैहर दिव्या पटेल, डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल द्वारा भी आवेदकों की समस्याएं सुनी गई।
35 किलो राशन हर माह ले रहे
शिकायतकर्ता ने कलेक्टर और एसडीएम को दिए अपने आवेदन में कहा है कि इनके पास लाखों रुपए, दो फोर व्हीलर और दो दो पहिया वाहन हैं। जिसका इन सबके बावजूद इनका नाम गरीबी रेखा में है और वे हर माह 35 किलोग्राम अनाज ले रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।