26 अक्टूबर से उज्जैन में करणी सेना 'ईडब्ल्यूएस क्रांति' शुरू करेगी। आरक्षण 10% से बढ़ाकर 20% करने, आयु सीमा में छूट, जटिल शर्तों को हटाने और 9 प्रमुख मांगों के लिए स्वर्ण समाज का आंदोलन।

हाइलाइट्स
भोपाल. स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आरक्षण को सरल बनाने, समान अवसर सुनिश्चित करने और न्यायोचित सुधारों की मांग को लेकर स्वर्ण समाज की ओर से एक बड़ा आंदोलन शुरू होने जा रहा है। करणी सेना के नेतृत्व में यह 'ईडब्ल्यूएस क्रांति' 26 अक्टूबर से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से शुरू होगी।
करणी सेना के प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यह आंदोलन स्वर्ण समाज के अधिकारों की पुनःस्थापना की दिशा में एक निर्णायक कदम होगा। राघव ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भले ही केंद्र सरकार ने 10% EWS आरक्षण लागू किया है, लेकिन मध्य प्रदेश में इसकी कठोर शर्तें और सीमित लाभ इसे स्वर्ण समाज के लिए अप्रभावी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामान्य वर्ग के पात्र परिवार इन जटिलताओं के कारण वास्तविक लाभ से वंचित हैं।
करणी सेना की प्रमुख मांग है कि EWS आरक्षण की सीमा को 10% से बढ़ाकर 20% किया जाए और इसमें मौजूद सभी जटिल शर्तों को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए। इसके अलावा, करणी सेना ने निम्नलिखित 9 प्रमुख मांगें रखी हैं:
संघर्ष का सफर
अनुराग प्रताप सिंह ने याद दिलाया कि EWS के लिए यह संघर्ष नया नहीं है। इसकी नींव करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी ने 1996 में रखी थी। लगभग 10-11 वर्षों के संघर्ष के बाद सामान्य वर्ग को 10% आरक्षण का लाभ मिल पाया। उन्होंने इस बात पर खेद व्यक्त किया कि राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों ने EWS आरक्षण के नियमों को सरल बना दिया है, लेकिन मध्य प्रदेश में आवश्यक सुधार अब भी लंबित हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।