मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीहोर के भैरुंदा में PMGSY-4 का शुभारंभ किया। मध्यप्रदेश को सड़कों और आवास के लिए 5000 करोड़ से अधिक की सौगात मिली।

सीहोर/भोपाल:
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) ने ग्रामीण भारत की तकदीर और तस्वीर बदल दी है। विकास की प्रबल इच्छाशक्ति के कारण आज देश के अंतिम छोर तक पक्की सड़कों की पहुंच संभव हो पाई है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कही। वे रविवार को सीहोर जिले के भैरुंदा में आयोजित राज्य स्तरीय रजत जयंती समारोह में बोल रहे थे। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि ये सड़कें केवल रास्ता नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की आधार रेखा हैं। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहे, जिन्होंने मध्यप्रदेश के लिए करीब 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगातें प्रदान कीं। मध्यप्रदेश ने ग्रामीण कनेक्टिविटी के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जानकारी दी कि प्रदेश वर्तमान में ग्रामीण सड़कों के निर्माण और उनके बेहतर रखरखाव में देश में पहले स्थान पर है। पिछले 25 वर्षों के दौरान प्रदेश में 90 हजार 150 किलोमीटर सड़कों का जाल बिछाया गया है, जिससे 17 हजार 540 से अधिक ग्रामीण बसाहटें मुख्य मार्गों से जुड़ी हैं।

समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण (PMGSY-IV) का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। इस चरण के तहत मध्यप्रदेश को 1,763 करोड़ रुपये की लागत वाली 2,117 किलोमीटर लंबी 973 नई सड़कों की मंजूरी मिली है। इन सड़कों के माध्यम से प्रदेश की लगभग 987 ग्रामीण बसाहटों को मुख्य सड़क संपर्क प्राप्त होगा। इसके साथ ही, जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए 'पीएम जन-मन' योजना के अंतर्गत 261 करोड़ रुपये की लागत से 384 किलोमीटर सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई गई, जिससे 168 जनजातीय बहुल इलाकों को सीधा लाभ मिलेगा।

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश के ग्रामीण विकास के लिए खजाना खोल दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के सुचारू संचालन के लिए 2,055 करोड़ रुपये की 'मदर सैंक्शन' जारी की। इसके अतिरिक्त, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सड़क निधि के रूप में 830 करोड़ रुपये का सांकेतिक आवंटन भी राज्य को सौंपा गया। किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने मूंग और सरसों की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदने का स्वीकृति पत्र भी राज्य सरकार को प्रदान किया, जिससे प्रदेश के लाखों किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।