मध्यप्रदेश के पिपरिया में 13 वर्षीय सत्यम ठाकुर ने अद्भुत साहस दिखाते हुए तेंदुए से मुकाबला किया। घायल होने के बावजूद सत्यम ने तेंदुए की गर्दन पकड़कर उसे पीछे धकेल दिया और अपनी जान बचाई। Suggested URL (English)

नर्मदापुरम (पिपरिया)। स्टार समाचार वेब
जब सामने मौत साक्षात खड़ी हो, तो अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं, लेकिन नर्मदापुरम जिले के कुर्सी खापा गांव के एक 13 साल के बालक ने वह कर दिखाया जिसकी कल्पना भी रोंगटे खड़े कर देती है। शनिवार की शाम पिपरिया फॉरेस्ट बीट का यह शांत गांव एक खौफनाक चीख से दहल उठा, जब घात लगाए बैठे एक तेंदुए ने खेल रहे बच्चों के झुंड पर हमला बोल दिया। लेकिन इस बार शिकारी के सामने कोई कमजोर शिकार नहीं, बल्कि 'नन्हा शेरदिल' सत्यम ठाकुर था।
रोजाना की तरह सत्यम अपने साथियों के साथ गांव के पास ही खेल रहा था। सूरज ढलने को था और बच्चों की हंसी-ठिठोली चरम पर थी, तभी झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने बिजली की रफ्तार से सत्यम पर झपट्टा मारा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, तेंदुआ सत्यम को अपने पंजों में जकड़ चुका था। मंजर ऐसा था कि देखने वालों की रूह कांप जाए, लेकिन 13 साल के इस जांबाज ने हार मानने के बजाय मौत से दो-दो हाथ करने का फैसला किया।
हमले के दौरान जब तेंदुए के नाखून सत्यम के पेट और पैरों में गहरे धंस रहे थे, तब दर्द से कराहने के बजाय सत्यम ने अपनी पूरी ताकत बटोरी और तेंदुए की गर्दन कसकर पकड़ ली। मासूम हाथों की उस फौलादी पकड़ ने तेंदुए को भी चौंका दिया। सत्यम ने अपनी पूरी जान लगाकर जंगली जानवर को पीछे धकेला और लगातार शोर मचाना शुरू किया। यह संघर्ष कुछ सेकंड्स तक चला, लेकिन सत्यम की हिम्मत ने तेंदुए के इरादों को पस्त कर दिया।
सत्यम की जांबाज चीखें सुनकर पास ही मौजूद ग्रामीण और परिजन लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। शोर और इंसानी भीड़ को अपनी ओर आता देख खूंखार तेंदुआ घबरा गया। उसे समझ आ गया कि इस 'छोटे शिकार' का हौसला उसकी ताकत पर भारी पड़ गया है। देखते ही देखते तेंदुआ सत्यम को लहूलुहान छोड़कर घने जंगल की ओर भाग निकला।
घटना के तुरंत बाद वन विभाग की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए घायल सत्यम को पिपरिया अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, सत्यम के शरीर पर गहरे जख्म जरूर हैं, लेकिन उसकी हालत अब स्थिर है। वन विभाग ने एहतियात के तौर पर इलाके में गश्त बढ़ा दी है और पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है। आज पूरा कुर्सी खापा गांव सत्यम की बहादुरी की मिसाल दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सत्यम ने उस वक्त हिम्मत न दिखाई होती, तो आज गांव में मातम होता।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में 1211.34 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया है। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों, अंगारेश्वर महादेव और गढ़कालिका मंदिर के विकास, किसानों को 4 गुना मुआवजे और 17 नवंबर को जू एंड रेस्क्यू सेंटर के भूमि-पूजन की विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 'जनजातीय गौरव दिवस' की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जबलपुर, धार और खंडवा में होने वाले आयोजनों और आदिवासी कल्याण की योजनाओं की जानकारी दी।
मध्य प्रदेश के शहडोल में पुलिस गश्त देखकर तालाब में कूदे तीन नाबालिगों की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। कलेक्टर ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।
दाउदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के उज्जैन आगमन पर समाजजनों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मजार-ए-नजमी पहुंचकर उनसे भेंट की और सिंहस्थ 2028 का आमंत्रण दिया।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर मिली 13,400 आपत्तियों के निराकरण के लिए 16 नवंबर से सुनवाई शुरू होगी। बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया, BIZ-1 और BIZ-2 जोन तथा आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों के प्रस्ताव पर किसानों और रहवासियों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
स्वच्छता के क्षेत्र में देश भर में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले मध्य प्रदेश के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। स्वच्छ सर्वेक्षण के राष्ट्रीय सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश के नौ शहरों को सम्मानित किया जाएगा।
कटनी में पदस्थ रहीं और वर्तमान में निलंबित चल रहीं मध्यप्रदेश पुलिस की सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। धोखाधड़ी और अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोपों में घिरीं और फरार चल रहीं पच्चीसिया के केस में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक भीषण हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के बरहपान गांव के जलहथनी टोला में बीती देर रात भोजन करने के बाद सो रहा एक परिवार अचानक ढहे कच्चे मकान के मलबे में दब गया। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में गोवर्धन पूजा कर गौ माता की सेवा का संदेश दिया। साथ ही, सिंहस्थ महाकुंभ में आने वाले 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए चल रहे विकास कार्यों और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।
दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने एलटीटी और पुणे से दानापुर व गोरखपुर के लिए 3 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए इटारसी, भोपाल और बीना का पूरा शेड्यूल।