मध्य प्रदेश के सागर में वैलेंटाइन डे से पहले शिवसेना का कड़ा विरोध। 'जहां मिलेंगे बिट्टू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना' के पोस्टर लगे और कार्यकर्ताओं ने किया लट्ठ पूजन। पुलिस अलर्ट।

सागर में वैलेंटाइन डे के विरोध में शिवसेना ने खोला मोर्चा
सागर। स्टार समाचार वेब
वैलेंटाइन डे 'प्यार के दिन' को लेकर जहां प्रेमी जोड़ों में उत्साह रहता है, वहीं हिंदूवादी संगठनों का विरोध भी हर साल सुर्खियां बटोरता है। मध्य प्रदेश के सागर जिले में शिवसेना ने एक कदम आगे बढ़ते हुए चेतावनी भरे पोस्टर लगाए हैं। इन पोस्टरों पर लिखा नारा-"जहां मिलेंगे बिट्टू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना"-सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वैलेंटाइन डे के विरोध की तैयारियों के बीच शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने सागर में 'लट्ठ पूजन' किया। संगठन का कहना है कि वे भारतीय संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध हैं और पश्चिमी सभ्यता के इस त्योहार को सार्वजनिक स्थानों पर शालीनता के विरुद्ध मानते हैं। कार्यकर्ताओं ने हथियारों (लाठियों) की पूजा कर यह संकेत दिया है कि यदि पार्कों, रेस्टोरेंट या सार्वजनिक स्थलों पर कोई भी जोड़ा 'अश्लीलता' फैलाते हुए पाया गया, तो वे अपने तरीके से उन्हें रोकेंगे।
शहर भर में लगे विवादित पोस्टर
सागर शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर शिवसेना ने पोस्टर चिपकाए हैं। इन पोस्टरों में स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि वैलेंटाइन डे के नाम पर मर्यादा लांघने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। शिवसेना नेताओं का तर्क है कि 14 फरवरी को 'मातृ-पितृ पूजन दिवस' के रूप में मनाया जाना चाहिए, न कि पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण के रूप में।
प्रशासन और पुलिस की भूमिका
शिवसेना की इस चेतावनी और पोस्टर वार के बाद शहर में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने साफ किया है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पार्कों और प्रमुख मॉल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की योजना है ताकि किसी भी अप्रिय घटना या मारपीट को रोका जा सके।
संस्कृति बनाम पाश्चात्य सभ्यता की बहस
वैलेंटाइन डे पर हर साल यह मुद्दा बहस का विषय बनता है। जहां एक पक्ष इसे 'नैतिक पुलिसिंग' (Moral Policing) और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का हनन बताता है, वहीं शिवसेना जैसे संगठनों का मानना है कि यह युवा पीढ़ी को गलत दिशा में जाने से रोकने और अपनी जड़ों से जोड़ने का एक प्रयास है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।