पन्ना-छतरपुर एनएच-39 के मड़ला घाट में डीजल खत्म होने से ट्राला बीच सड़क बंद हो गया। करीब चार घंटे यातायात बाधित रहा, दोनों ओर वाहनों की कतार लगी, पुलिस ने कार्रवाई की।

हाइलाइट्स:
पन्ना, स्टार समाचार वेब
पन्ना-छतरपुर मार्ग एनएच 39 के मड़ला घाट में शनिवार को चढ़ाई पर एक ट्राला डीजल खत्म होने के कारण बीच रास्ते में बंद हो गया। वाहन के रास्ते में खड़े हो जाने से घाट पर करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और ट्राला हटवाकर यातायात सुचारू कराया। मामले में चालक और वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार एनआरएस कंपनी, महाकाल ग्रुप सतना का ट्रेलर चेचिस लेकर मड़ला घाट की चढ़ाई पर जा रहा था। इसी दौरान वाहन में डीजल खत्म हो गया। पुलिस के अनुसार डीजल समाप्त होने के बाद वाहन में एयर बन गई, जिसके चलते ट्राला आगे नहीं बढ़ सका और सड़क के बीचोंबीच खड़ा हो गया। घाट का रास्ता संकरा होने के कारण इसके चलते दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। सूचना मिलने पर यातायात थाना प्रभारी नीलम लक्षकार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए ट्राला हटवाया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान करीब चार घंटे तक वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने चालक शुभम विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष, निवासी ओरा, अमानगंज, पन्ना को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर के निर्देश पर चालक तथा वाहन मालिक के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से घाट पर निकलने से पहले वाहन की स्थिति, ईंधन और आवश्यक तकनीकी व्यवस्थाओं की जांच करने की अपील की है।
हालांकि इस घटना ने मड़ला घाट की पुरानी समस्या को भी फिर सामने ला दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 39 पर स्थित भैरव टेक और मड़ला घाट का मार्ग कई स्थानों पर संकरा है। बारिश के दिनों में सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है तथा कई हिस्सों में सड़क किनारे पर्याप्त स्थान नहीं होने से खराब या बंद वाहनों के कारण यातायात तेजी से प्रभावित होता है। इस बार जाम का तत्काल कारण डीजल खत्म होना बताया जा रहा है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाली और घाट की संरचनात्मक समस्याओं को भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। चालक के खिलाफ कार्रवाई के साथ प्रशासन को सड़क की स्थिति, सड़क किनारे पर्याप्त स्थान और यातायात प्रबंधन की व्यवस्था पर भी ध्यान देने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं के दौरान कई घंटे तक मार्ग बाधित न हो।

रीवा में कलेक्टर-एसपी की जांच में कई अनियमितताएं मिलने के बाद आयुष्मान अस्पताल को बंद करने के निर्देश दिए गए। मरीजों को शिफ्ट करने और जवाब देने के आदेश के बावजूद संचालन जारी रहा।
रीवा में सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पदों पर अनुकंपा नियुक्ति की जानकारी समय पर नहीं भेजने पर लिपिक अखिलेश तिवारी निलंबित हुए। लोक शिक्षण संचालनालय की जानकारी लंबित रखने पर कार्रवाई की गई।
मऊगंज के शाहपुर थाना क्षेत्र से किशोरी को अगवा कर अहमदाबाद ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के लातूर से गिरफ्तार किया। आरोपी करीब दो माह से फरार था।
रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का शुभारंभ हुआ। छह ईवी बसें सतना, सीधी और जबलपुर के लिए चलेंगी। आधुनिक बसों से आरामदायक और प्रदूषणमुक्त परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है।
सिंगरौली के चितरंगी में सोन नदी से कथित रेत खनन की शिकायत करने वाले राहुल तिवारी ने धमकी और शिकायत वापस लेने के दबाव का आरोप लगाया। पुलिस ने उनके खिलाफ एससी-एसटी प्रकरण दर्ज किया।
पन्ना-छतरपुर एनएच-39 के मड़ला घाट में डीजल खत्म होने से ट्राला बीच सड़क बंद हो गया। करीब चार घंटे यातायात बाधित रहा, दोनों ओर वाहनों की कतार लगी, पुलिस ने कार्रवाई की।
सतना-पन्ना नई रेल लाइन के 52 किलोमीटर सतना-देवेंद्रनगर खंड पर यात्री सेवा शुरू करने की तैयारी है। पश्चिम मध्य रेलवे ने दो जोड़ी मेमू का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा है।
सतना जिले में सामान्य से 61 प्रतिशत अधिक बारिश के बीच उचेहरा के बिहटा और धनेह गांव में जलभराव व तालाब टूटने से परिवार प्रभावित हुए। खेत, घर और पशुधन को नुकसान।
व्यापारिक संगठनों की आपत्ति और सांसद गणेश सिंह की पहल के बाद रेलवे बोर्ड ने रीवा-आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन फिलहाल सतना जंक्शन से यथावत रखने का आश्वासन दिया है।
सतना में बारिश के बाद स्क्रब टाइफस के मामले बढ़ रहे हैं। सरकारी आंकड़ों में 15 मरीज पॉजिटिव मिले, जबकि जिला अस्पताल में जांच सुविधा बंद होने से संदिग्ध मरीज निजी पैथालॉजी पहुंच रहे हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह