महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुस्लिम एक्टर फरमान संग हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे 'लव जिहाद' बताया, वहीं मोनालिसा ने कहा- धर्म नहीं बदला।

लव जिहाद पर सफाई दी मोनालिसा ने
केरल/मुंबई। एंटरटेंमेंट डेस्क, स्टार समाचार वेब
महाकुंभ के दौरान रातों-रात सोशल मीडिया सनसनी बनीं मोनालिसा अपनी शादी को लेकर एक बार फिर विवादों और चर्चाओं के केंद्र में हैं। उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान के साथ शादी कर ली है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर 'लव जिहाद' की बहस छिड़ गई है। अब मोनालिसा ने खुद सामने आकर इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है और अपनी शादी की हकीकत बयां की है।

केरल में हुई इस शादी के बाद मोनालिसा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, "हमारी शादी पूरी तरह से हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई है। जो लोग इसे 'लव जिहाद' का नाम दे रहे हैं, वे गलत हैं। न तो मैंने अपना धर्म बदला है और न ही फरमान ने। हम दोनों अपने-अपने धर्मों का सम्मान करते हैं।"
हैरान कर देने वाली बात यह है कि मोनालिसा ने स्वीकार किया कि फरमान शादी के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने बताया, "सच तो यह है कि मैंने शादी के लिए जिद की। मेरे माता-पिता बुआ के लड़के से मेरा विवाह कराना चाहते थे। वह मेरा भाई जैसा था, इसलिए मैंने उस रिश्ते को ठुकरा दिया और फरमान के साथ जीवन बिताने का फैसला किया।" मोनालिसा के पिता उनके साथ केरल आए थे, लेकिन नाराजगी के चलते वे समारोह में शामिल नहीं हुए।
मोनालिसा के पति फरमान, जो दक्षिण भारतीय और हिंदी फिल्मों में अभिनेता हैं, ने कहा, "हम कलाकार हैं और हमारे लिए सभी धर्म एक समान हैं। मोनालिसा हिंदू है और उसकी खुशी के लिए मैंने हिंदू पद्धति से शादी करने में कोई संकोच नहीं किया। हमारे बीच धर्म कभी दीवार नहीं बनेगा।"
मोनालिसा को ब्रेक देने वाले मशहूर डायरेक्टर सनोज मिश्रा इस शादी से बेहद आहत और सदमे में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए इसे 'बगावत' नहीं बल्कि 'लव जिहाद' करार दिया। मिश्रा ने दावा किया कि मोनालिसा इस साजिश का शिकार हो गई हैं और इसमें उनके मैनेजर की भी भूमिका है। सनोज ने लिखा, "यह मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है, मैं डिप्रेशन में हूँ।"
मोनालिसा महाकुंभ के दौरान अपनी तस्वीरों और सादगी के कारण वायरल हुई थीं। जंगलों में रहने वाली इस लड़की को सनोज मिश्रा ने ट्रेनिंग देकर एक्ट्रेस बनाने का वादा किया था, लेकिन इस अचानक हुई शादी ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों को चौंका दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 23 जून को पद्म पुरस्कार 2026 प्रदान करेंगी। ममूटी को पद्म भूषण और आर माधवन को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।
ईरान की मशहूर सिंगर परस्तू अहमदी को बिना हिजाब यूट्यूब पर लाइव कॉन्सर्ट करने के कारण 74 कोड़े और 2 साल के प्रतिबंध की सजा मिली है। जानें मानवाधिकार संगठनों ने इस पर क्या कहा।
अभिनेता मोहनलाल की फिल्म दृश्यम-3 अब सिनेमाघरों में अपना सफर खत्म कर ही चुकी है। वहीं अपने थिएट्रिकल रन के दौरान इस फिल्म ने न केवल रिकॉर्डतोड़ कमाई की है, बल्कि कई शानदार उपलब्धियां भी हासिल की है। अभी इसका ओवरसीज कलेक्शन 111.7 करोड़ है।
अभिनेत्री संचिता उगाले की आत्महत्या के मामले में पिता मच्छिन्द्र उगाले ने किया बड़ा खुलासा। डिप्रेशन के साथ-साथ पैसों के लिए मानसिक प्रताड़ना की बात कही। प्रशासन से मांगी न्याय की गुहार।
टीवी इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय अदाकारा के तौर पर अपनी पहचान बनाने वालीं संचिता उगले की सुसाइड की खबर ने हर किसी को झकझोर के रख दिया है। फैंस उनकी मौत की खबर सुनकर हैरान और हताश हैं।
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म दृश्यम-3, 21 मई कोई सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से तो अच्छा रिस्पांस तो मिला ही था, लेकिन बॉक्स आफिस पर हिंदी में रिलीज हुए बिना ही इस फिल्म ने रिकॉर्ड कायम किया।
OTT Releases This Week: 12 जून का शुक्रवार ओटीटी लवर्स के लिए बेहद खास है। अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से लेकर अली फज़ल की 'राख' तक, नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर रिलीज हुईं ये 7 धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज। देखें पूरी लिस्ट।
अभिनेता राम चरण और अभिनेत्री जान्हवी कपूर की फिल्म पेद्दी बॉक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म की तारीफ हो रही हैं। मगर, साथ ही आलोचनाएं भी हो रही हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर को जिस तरह दिखाया गया है, उस पर विवाद शुरू हो गया।
शिल्पा शिंदे द्वारा संजय कोहली पर झूठे यौन उत्पीड़न के आरोप स्वीकारने के बाद हिना खान का फूटा गुस्सा। हिना ने दूसरी क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर कसा तंज। जानिए क्या है पूरा विवाद।
लीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ 5 जुलाई को बेहद सादगी से तीसरी शादी करने जा रहे हैं। जानें उनकी शादी की तारीख, वेन्यू और ऐज गैप से जुड़ी पूरी डिटेल।