सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
आज प्रतियोगिता और प्रतिस्पर्धा के इस युग में महिन्द्रा ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आम नागरिकों के बजट को ध्यान में रखते हुए उसने हमेशा नई तकनीकी के साथ गाड़ी लांच की है। यह बात सांसद गणेश सिंह ने कही। वे स्थानीय स्टार ग्रुप परिसर में स्कार्पियो-एन के लांचिंग समारोह को मुख्य अतिथि की हैसियत से सम्बोधित कर रहे थे। सांसद ने कहा कि महिन्द्रा एंड महिन्द्रा लगातार नए- नए मॉडल बाजार में उतार रहा है। आज फिर महिन्द्रा ग्रुप ने एक मॉडल लांच किया जिसकी ओपनिंग सेरेमनी यहां हो रही है। स्टार ग्रुप के चेयरमैन रमेश सिंह ने व्यापार (आॅटोमोबाइल्स) के क्षेत्र में ऐसा काम किया है कि वह व्यापार करने वालों के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ है।
मेड इन इंडिया को आगे बढ़ाया
सांसद गणेश सिंह ने महिन्द्रा एंड महिन्द्रा की आॅटोमोबाइल्स सेक्टर में एक अलग पहचान का जिक्र करते हुए कहा कि विदेशी टेक्नोलॉजी को पीछे छोड़ते हुए महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने मेड इन इंडिया को आगे बढ़ाया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आॅटोमोबाइल्स सेक्टर आज विदेशों पर निर्भर नहीं है। हमारा खुद का अपना बाजार है।
‘स्टार ग्रुप’ ने लोगों को दिया रोजगार
लांचिंग समारोह के मुख्य अतिथि सांसद गणेश सिंह ने कहा कि जिस गति से देश की आबादी बढ़ रही है उसी गति से बेरोजगारी भी बढ़ रही है लेकिन आज कई ऐसे प्राइवेट सेक्टर हैं जिनमें लोगों को रोजगार मिला हुआ है। उन्हीं सेक्टरों में से एक है स्टार ग्रुप, जहां लोगों को रोजगार मिल रहा है।
‘स्टार ग्रुप’ सतना का जरूर लेकिन वह देश का स्टार है : महापौर

स्कार्पियो- एन के लांचिंग समारोह को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महापौर योगेश ताम्रकार ने सेफ्टी फीचर्स को लेकर वाहन निर्माता कम्पनियों और उपभोक्ताओं में आई जागरुकता की चर्चा करते हुए कहा कि कम्पनियां गाड़ियों में तमाम सुरक्षा उपकरण दे रही हैं, जरूरत इस बात की है कि हम उनका उपयोग कितना करते हैं। उन्होंने वाहन चलाते समय सेफ्टी बेल्ट लगाने की अपील की। महापौर योगेश ताम्रकार ने आॅटोमोबाइल सेक्टर में स्टार आॅटोमोबाइल्स की धमक की चर्चा करते हुए कहा कि स्टार ग्रुप भले ही सतना का है लेकिन वह आज समूचे देश का ‘स्टार’ बन चुका है। उन्होंने कहा कि जिस तरह आॅटोमोबाइल्स सेक्टर में स्टार ग्रुप अग्रणी है उसी तरह वह समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार अग्रणी है।
भरोसे का दूसरा नाम है महिन्द्रा : रमेश सिंह
स्कार्पियो-एन के लांचिंग समारोह को सम्बोधित करते हुए स्टार ग्रुप के चेयरमैन रमेश सिंह ने कहा कि स्वदेशी गाड़ियों में महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। यह भरोसे का दूसरा नाम बन चुका है। इसी भरोसे की पहचान है स्कार्पियो-एन। आज के इस प्रतिस्पर्धा भरे युग में बेहतर टेक्नोलॉजी और सेफ्टी का विशेष ध्यान रखते हुए स्कार्पियो-एन बाजार में उतारी गई है। बेहतर माइलेज वाली इस गाड़ी में दूसरी गाड़ियों के मुकाबले ऐसा सेंसर लगा हुआ है जो दुर्घटना की संभावना को बहुत ही कम कर देता है। स्टार ग्रुप के चेयरमैन श्री सिंह ने कहा कि वैश्विक संकट के इस दौर में जब समूचा देश र्इंधन की किल्लत से जूझ रहा है ऐसे समय में स्कार्पियो-एन महिन्द्रा की गाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ माईलेज देने वाली गाड़ी है।
फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग, 540 डिग्री सराउंड कैमरा
नई स्कार्पियो फेसलिफ्ट में पैरानामिक सनरूप (स्काईरूप), 540 डिग्री सराउंड कैमरा, ब्लाइंड ब्यू मॉनीटरिंग सिस्टम, नया 18 इंच डायमंड कटएलायव्हील, 31.24 सेमी का इन्फटेनमिंट सिस्टम, लेवल-2 एडास, 6 एयर बैग, ईएसपी यूवी एंड आईआर कट ग्लासेस, 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग जैसे नए और एडवांस आॅल डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स गाड़ी में उपलब्ध हैं।
13 लाख 69 हजार से शुरुआत
गाड़ी की शुरुआती कीमत 13 लाख 69 हजार तथा टॉप मॉडल फोरव्हील ड्राइव, आॅटोमेटिक की, एक्स शोरूम कीमत 25 लाख 49 हजार रुपए है। इसमें मुख्य रूप से 7 बैरियंट, मैनूअल और आॅटोमेटिक, फोर व्हील ड्राइव में उपलब्ध हैं।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता पंकज सिंह परिहार, चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा, रविन्द्र सिंह सेठी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बालेन्द्र गौतम, राकेश त्रिपाठी, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के एरिया सेल्स मैनेजर अभिषेक शर्मा, क्लस्टर ट्रेनर वैभव गोरे,स्टार ग्रुप के वाइस प्रेसीडेंट रामायण शुक्ला, एचआर मनोज शुक्ला, राघवेन्द्र मुगदल, प्रियांक त्रिपाठी, रितेश तिवारी, केपी शर्मा, सतेन्द्र सिंह, विकास सिंह, राजेश तिवारी, राहुल आहूजा, महिन्द्रा फाइनेंस, एयू फाइनेंस, चोला मंडलम, सिल्वर स्टार, एसबीआई के मैनेजर जयप्रकाश और सभी सेल्स टीम के सदस्य मौजूद रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जबलपुर में लगातार बारिश के बाद बरगी बांध का जलस्तर 101% पार हो गया है। जलस्तर नियंत्रित करने के लिए 5 गेट खोले गए हैं, जिससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर बढ़ने की संभावना है।
भोपाल के अवधपुरी में कांग्रेस के पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वे लंबे समय से सिकल सेल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पुलिस जांच में जुटी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं। इसके अलावा, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 2 ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।