मैहर के अमरपाटन में युवक की गला रेतकर हत्या, शव गड्ढे में मिला, पहचान छिपाने चेहरा पत्थर से कुचला, पुलिस ने मामला दर्ज कर संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच तेज की

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शुक्रवार की रात घर से निकले युवक की लाश गांव से एक किमी दूर गडढे में पड़ी मिली। युवक की हत्या गला रेतकर की गई है। हत्या के बाद पहचान छिपाने के इरादे से चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच करने पहुंची। साक्ष्य संकलन के उपरांत शव को पीएम के लिए मरचुरी भेजा गया। हत्या का प्रकरण दर्ज कर अमरपाटन पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। कुछ संदेही हिरासत में लिए गए हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है।
शराब पार्टी के बहाने बुलाया घर से
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मैहर जिले के अमरपाटन थानान्तर्गत महौरिया लालन निवासी राजभान कोल पिता प्रेमलाल कोल 23 वर्ष शुक्रवार की रात घर पर था। रात के समय किसी दोस्त ने फोन कर शराब पार्टी के लिए बुलाया। शराब पार्टी करने राजभान घर से निकला लेकिन देर रात तक वह घर लौटकर नहीं आया, सो चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शनिवार की सुबह गांव से एक किमी दूर पड़क्का औद्योगिक क्षेत्र में गडढे में राजभान की रक्तरंजित लाश परिजनों को मिली। परिजनों के द्वारा पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही एसडीओपी अमरपाटन ख्याति मिश्रा, थाना प्रभारी अमरपाटन विजय सिंह परस्ते, पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के लिए डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया।
गले में दो जगह चोट के निशान
थाना प्रभारी अमरपाटन ने बताया कि मृतक राजभान के गले में धारदार हथियार से वार किए जाने के दो गहरे निशान मिले हैं। बाएं कान के पीछे भी धारदार हथियार के हमले के निशान हैं। मृत क के चेहरे को पत्थर पटक कर कुचला गया है। जांच में यह तथ्य सामने आए हैं कि घर से निकलने के बाद मृतक राजभान अंतिम बार सीएम राइज स्कूल के पास नमकीन, पानी का पाउच और गिलास एक दुकान से खरीदते हुए देखा गया था। अंदेशा जताया जा रहा है कि शराब पार्टी के दौरान उपजे विवाद के बाद मृतक राजभान की नृशंस हत्या की गई।
संदिग्धोें से पूछताछ
राजभान की नृशंस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने उसके करीबियों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। मृतक राजभान किन लोगों के साथ रहता था और किन- किन लोगों के साथ शराब पीता था। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक ने किन लोगों के साथ शराब पी यह जानकारी भी एकत्र की जा रही है। बताया गया कि कुछ संदिग्धो को चिन्हित किया गया है। इनमें से एक को हिरासत में लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी अमरपाटन ने बताया कि मृतक राजभान मजदूरी करता था और पिछले वर्ष ही उसका विवाह हुआ था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।