मैहर में 30 बिस्तरीय आयुष अस्पताल की मंजूरी, दो एकड़ जमीन की तलाश जारी। अस्पताल बनने से स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्र को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, आयुर्वेद चिकित्सा को मिलेगा बढ़ावा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना से अलग जिला बनने के बाद मैहर अब तेजी से विकास की पटरी पर दौड़ता नजर आ रहा है। प्रशासनिक सक्रियता और नई योजनाओं के लगातार आगमन के बीच अब स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य आयुष मिशन की कार्ययोजना 2026-27 के तहत मैहर में 30 बिस्तरीय आयुष चिकित्सालय की स्थापना को मंजूरी मिल चुकी है। भोपाल से जारी निर्देशों के अनुसार इस अस्पताल के लिए करीब 2 एकड़ भूमि चिन्हित कर आवंटन किया जाना है। हालांकि अभी तक जमीन फाइनल नहीं हो सकी है, लेकिन जिला प्रशासन ने इसकी तलाश तेज कर दी है। राजस्व और संबंधित विभागों की टीमें संभावित स्थलों का निरीक्षण करेंगी, ताकि जल्द से जल्द उपयुक्त स्थान तय किया जा सके। उल्लेखनीय है कि सतना जिला मुख्यालय में ही एक मात्र जिला आयुर्वेद चिकित्सालय है। अभी मैहर के लोगों को सतना आयुष चिकित्सालय में आकर अपना इलाज कराना पड़ता है। मैहर में आयुष अस्पताल की स्थापना से न सिर्फ शहर बल्कि आसपास के ग्रामीण अंचलों को भी बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि आयुर्वेद आधारित चिकित्सा के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए यह अस्पताल भविष्य में मैहर को एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र के रूप में स्थापित कर सकता है।
एक हफ्ते में मांगी थी जानकारी, एक पखवाड़े में नहीं दी
5 मार्च को आयुष संचालनालय के उप संचालक डॉ. राजीव मिश्रा ने मैहर कलेक्टर एवं जिला आयुष अधिकारी को पत्र लिखकर 11 मार्च तक भूमि आवांटन से संबंधित जानकारी मांगी थी। लेकिन अभी तक स्थल चयन की प्रक्रि या नहीं हो पाई है। जानकारों के अनुसार भूमि चयन के बाद भवन बनाने के लिए बजट व टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
नई बनी गाइड लाइन
आयुष विभाग ने एक नई गाइड लाइन तैयार की है। जिसके तहत 30 एवं 50 बिस्तीय आयुष चिकित्सालय के लिए 2 एकड जमीन अनिवार्य की गई है। वहीं 10 बिस्तरीय चिकित्सालय के लिए 1 एकड जमीन निर्धारित की है, जबकि आयुर्वेद महाविद्यालय के लिए 12 से 15 एकड जमीन। विभागीय अधिकारियों के अनुसार नए चिकित्सालयों के बाहर औषधीय पौधे लगाएं जाएंगे। अभी कई ऐसे चिकित्सालय है जहां जमीन का आभाव होता है, जिससे औषधि पौधों का केवल कागजों में ही प्रचार-प्रसार हो पाता है।
यहां प्रस्तावित नए चिकित्सालय


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।