मैहर सिविल अस्पताल में प्रसव के दौरान लापरवाही के आरोप, समय पर इलाज न मिलने से नवजात की मौत, डॉक्टर और आशा कार्यकर्ता पर गंभीर आरोप, परिजनों की शिकायत, पुलिस जांच जारी, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

हाइलाइट्स:
मैहर, स्टार समाचार वेब
सिविल अस्पताल मैहर से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां इलाज में कथित लापरवाही के चलते नवजात की मौत का आरोप परिजनों ने लगाया है। घटना के बाद आक्रोशित परिवार ने संबंधित डॉक्टर और आशा कार्यकर्ता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
प्रसव के लिए लाए, समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप
जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 04 पटेहरा निवासी सागर साकेत अपनी गर्भवती पत्नी को प्रसव के लिए सिविल अस्पताल मैहर लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने समय पर इलाज शुरू नहीं किया और मरीज की गंभीर स्थिति के बावजूद लापरवाही बरती गई। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मरीज को छोड़कर निजी क्लीनिक चले गए। वहीं एक आशा कार्यकर्ता पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं कि उसने डॉक्टर से मिलीभगत कर आॅपरेशन के नाम पर हजारों रुपए की मांग की। परिजनों के मुताबिक, पैसे नहीं देने पर इलाज में जानबूझ कर देरी की गई।
हालत बिगड़ी तो सतना रेफर नवजात मृत घोषित
महिला की स्थिति बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि बच्चे की मौत रेफर किए जाने से पहले ही हो चुकी थी। फिलहाल महिला का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
थाने में शिकायत, जांच के बाद कार्रवाई की बात
घटना के बाद परिजनों ने थाने में शिकायत देकर डॉक्टर और आशा कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। यदि लापरवाही या अवैध वसूली के आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं और जवाबदेही पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर उचित इलाज मिलता, तो नवजात की जान बचाई जा सकती थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।