मैहर के कठहा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा के दौरान छात्रों को कथित रूप से एडल्ट सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म दिखाने का वीडियो वायरल हुआ। शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शिक्षा के मंदिर में पढ़ाई की जगह फिल्म प्रदर्शन का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मैहर जिले के अमरपाटन तहसील के ग्राम कठहा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं-12वीं के छात्रों को कक्षा के दौरान 'अ' (एडल्ट ओनली) सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म ‘धुरंधर’ दिखाई गई। सबसे हैरानी की बात यह रही कि कक्षा में मौजूद शिक्षक भी फिल्म देखते नजर आए।
घटना का वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। वहीं डीईओ ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के निर्देश दिए है और दोषीयों पर कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं मैहर कलेक्टर ने भी इस मामले को संज्ञान में लिया है।
बताया गया कि शुक्रवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कठहा में एक कक्षा की डिजिटल एलईडी स्क्रीन में पढ़ाई की जगह फिल्म धुरंधर छात्रों को दिखाई गई। इसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ।
सीसीटीवी की हो जांच
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग कर छात्रों को अनुचित सामग्री दिखाई गई, जबकि फिल्म 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए प्रतिबंधित है। ग्रामीणों का कहना है कि पढ़ाई छोड़ इस तरह की गतिविधियां संचालित करना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। ग्रामीण निशांत तिवारी ने पूरे मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में दर्ज कराते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि क्लास रू म में लगे सीसीटीवी की जांच की जाए। शिक्षक हंसराज पटेल द्वारा प्रोजेक्टर में फिल्म दिखाई गई है। जिससे बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ता है। इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।
18 वर्ष से कम उम्र के लोगों को देखने से मनाही
जानकारों के अनुसार सेंट्रल बोर्ड फिल्म सर्टिफिकेशन ने धुरंधर फिल्म को ‘ए’(एडल्ट ओनली) सर्टिफिकेट दिया गया है। इसके चलते 18 साल से कम उम्र के लोग इस फिल्म को नहीं देख सकते हैं। अब ऐसे में सवाल उठता है कि अखिर स्कूल में इस तरह कि फिल्म किसके निर्देश पर और क्यों दिखाई गई।
कठहा स्कूल में फिल्म दिखाने के वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों व प्राचार्य के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सलोनी शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।