शारदेय नवरात्रि पर मैहर मां शारदा मंदिर में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। भीड़ के बीच 10 माह की बच्ची की तबियत अचानक बिगड़ी, जिसे तुरंत सिविल अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची निमोनिया से पीड़ित थी, इलाज के बाद अब स्वस्थ है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में शारदेय नवरात्रि के मौके पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शुक्रवार को कुल 1,26,438 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इनमें सीढ़ी से 1,21,538, रोपवे से 6,250 और वैन से 1,650 श्रद्धालु शामिल रहे। पूरे मेला क्षेत्र में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी और मेहनत से श्रद्धालुओं को सुविधा मिल रही है।
मैहर मेला में मां शारदा के दर्शन करने पहुंचे दर्शनार्थियों के साथ आई एक बच्ची की तबियत बिगड़ गई,मेला में लगे ड्यूटी डॉक्टर द्वारा परीक्षण किया गया। बच्ची के शरीर में कोई हरकत नहीं होने पर बच्ची को तत्काल सिविल अस्पताल मैहर रेफर किया गया। गौरतलब है कि शारदेय नवरात्रि पर्व में मैहर में रोजाना लाखों श्रद्धालु मां के दरबार में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। बदलते मौसम में गर्मी और उमस के चलते कई श्रद्धालुओं की तबियत भी बिगड़ रही है जिनका उपचार चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। गौरतलब है कि मैहर मेला के लिए सात पॉइंटों में 13 से अधिक चिकित्सक एवं 60 से ज्यादा स्टाफ की तैनाती की गई है। इसके अलावा एम्बुलेंस, सिविल अस्पतालों के चिकित्सकीय स्टाफ को 24 घंटे अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
निमोनिया से ग्रसित थी बच्ची
मैहर मेला प्रभारी डॉ. पियूष पांडेय ने बताया कि अन्वी पिता मतुआर सिंह, उम्र 10 माह, कटनी निवासी की तबियत मेला कार्यालय के पास बिगड़ गई। मेला कार्यालय में सेवा में तैनात चिकित्सकों द्वारा परीक्षण किया गया तो पता चला कि बच्ची की हालत गंभीर हो रही है। बच्ची को सांस लेने में समस्या हो रही थी। चिकित्सकों द्वारा मौके पर ही एम्बुलेंस वाहन चालक और स्टाफ को बुलाकर बच्ची को सिविल अस्पताल मैहर भेजा गया।
सिविल अस्पताल में 10 बेड में बना मैहर मेला वार्ड
चिकित्सकों ने बताया कि बदलते मौसम के चलते मैहर मेला में आए कई दर्शनार्थियों को डिहाइड्रेशन और उलटी-दस्त की समस्या के चलते मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि सिविल अस्पताल मैहर में मैहर मेला वार्ड बनाया गया है जिसमे 10 बेड आरक्षित किए गए हैं।
सुबह के समय बच्ची गंभीर अवस्था में लाई गई थी,जिसका डॉ. विक्रम सिंह द्वारा इलाज किया गया था। बताया गया कि बच्ची निमोनिया से ग्रसित थी,जिसका आॅक्सीजन लेवल भी कम हो गया था। गंभीर अवस्था में बच्ची को आईसीयू में इलाज के लिए भर्ती किया गया, चिकित्सकों के मुताबिक इलाज के बाद बच्ची स्वस्थ है।
डॉ.आरएन पांडेय, प्रभारी सिविल अस्पताल मैहर


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।