मैहर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार-2 के तहत लग्जरी कार से गांजा और नशीली सिरप की सप्लाई कर रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से लाखों का नशा और कार जब्त हुई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे आॅपरेशन प्रहार-2 के तहत मैहर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से गांजा और नशीली सिरप की सप्लाई करने जा रहे 3 तस्करों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कार में लोड 27 किलो गांजा और 211 सीसी नशे के लिए प्रयुक्त की जाने वाली कफ सिरप बरामद की है। तीनों आरोपी कुख्यात गांजा, शराब व मेडिकल नशे के तस्कर जस्सा गैंग के सदस्य हैं। इनमें से एक गैंग लीडर का भतीजा है।
जीतनगर के पास पुलिस ने की घेराबंदी
पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मेडिकल नशे व अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने आईजी रीवा जोन के निर्देश पर चलाए जा रहे आॅपरेशन प्रहार-2 के तहत सभी थाना प्रभारियों को नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार की देर रात सूचना मिली कि सतना तरफ से एक लग्जरी कार में मादक पदार्थ लोड कर सप्लाई करने मैहर लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर सीएसपी मैहर महेन्द्र सिंह चौहान, मैहर कोतवाली टीआई अनिमेष द्विवेदी की अगुवाई में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने रामवन पथगमन रोड पर जीतनगर मोड़ की पुल के नीचे सर्विस रोड के पास घेराबंदी कर काले रंग की लग्जर कार क्र. एमपी-19 सीसी 3342 को पकड़ा।
कार में लोड मिला 5 लाख का नशीला पदार्थ
मैहर पुलिस ने बताया कि कार रुकवाकर तलाशी ली गई। कार की डिग्गी में 27 किलो 2 सौ ग्राम गांजा और कोडीन फास्फेट युक्त आॅनरेक्स की 221 सीसी मिली। जब्त गांजा की कीमत बाजार में 4 लाख 10 हजार रुपए, जबकि नशीली सिरप की कीमत 65 हजार रुपए के करीब है। नशे के परिवहन में जब्त की गई कार की कीमत 8 लाख के करीब है। गांजा, नशीली सिरप और कार जब्त कर सुरेन्द्र पटेल निवासी खैरा थाना कोतवाली जिला मैहर, अंकुश जायसवाल निवासी पोंड़ी थाना नागौद जिला सतना, अमन कुशवाहा उर्फ अंकुश निवासी पोंड़ी थाना कोतवाली जिला मैहर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट एवं ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया गया है।
रामनगर में भी पकड़ी गई खेप
गांजा और नशीली सिरप के साथ धरे गए जस्सा गैंग के तीनों सदस्यों से पूछताछ मे पुलिस को मैहर जिले में सक्रिय मादक पदार्थ के कई कारोबारियों के नाम सामने आए। तीनों आरोपियों से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर रामनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा की बड़ी खेप पकड़ी। बताया गया कि तकरीबन 40 किलो के करीब गांजा पकड़ा गया है। कुछ आरोपी भी पुलिस के हाथ लगे हैं। रामनगर पुलिस ने बताया कि कार्रवाई जारी है। बुधवार को पूरा ब्यौरा दिया जाएगा।
जस्सा के गांव में लोड हुआ था नशे का जखीरा
लग्जरी कार में गांजा और नशीली सिरप के साथ पकड़े गए तीन आरोपियों में से एक अंकुश जायसवाल विंध्य के कुख्यात गांजा-शराब और मेडिकल नशे के तस्कर जस्सा उर्फ अनूप जायसवाल पिता अमृतलाल जायसवाल निवासी पोंड़ी का भतीजा है। पुलिस ने बताया कि जस्सा के अड्डे से गांजा और नशीली कफ सिरप लग्जरी कार में लोड कर सप्लाई के लिए मैहर ले जाया जा रहा था। उल्लेखनीय है कि तकरीबन दो दशक तक गांजा और शराब की तस्करी करने वाला कुख्यात तस्कर जस्सा तकरीबन एक साल पहले जेल से रिहा होने के बाद मेडिकल नशे की तस्करी शुरू कर दी है। पिछले कुछ दिनों में सतना पुलिस ने जस्सा गैंग से जुड़े कई सदस्यों को गिरफ्तार कर लाखों रुपए का गांजा और नशीली कफ सिरप जब्त कर चुकी है। मैहर पुलिस ने बताया कि एक आरोपी सुरेन्द्र पटेल के विरुद्ध सतना जिले के सिविल लाइन थाना एवं मैहर कोतवाली में पूर्व से जुआ एक्ट, आबकारी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट के कई प्रकरण दर्ज हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।