मैहर के रामनगर स्कूल निर्माण घोटाले में डीईओ ने सख्त अल्टीमेटम दिया, जांच के बावजूद काम कराने पर प्राचार्यों पर एफआईआर होगी। पहले ही 4.37 करोड़ घोटाले में कई आरोपियों पर केस दर्ज हो चुका है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मैहर जिले की रामनगर विकासखंड की शासकीय स्कूलों में मरम्मत कार्यों में हुए 4 करोड़ से अधिक भ्रष्टाचार के मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। निर्माण कार्यों में जांच के चलते रोक के बाद भी कुछ स्कूल परिसरों में फिर से निर्माण कराने की कोशिश की जा रही है। इतना ही नहीं ठेकेदारों द्वारा धमकी भरे पोस्टर भी सोशल मीडिया मे सामने आए हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सख्त कदम उठाया है। डीईओ गिरीश अग्निहोत्री ने 19 हाई एवं हायर सेकेंड्ररी स्कू ल के प्राचार्यों को पत्र लिखकर यह चेतावनी दी है कि यदि रोक के बाद दोबारा किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य कराया गया तो संबंधित प्राचार्य को भी दोषी मानते हुए उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई, निलंबन और आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में भोपाल लोक शिक्षण संचालनालय से 5 सदस्य टीम ने इस घोटाले पर जांच शुरू की थी।
कागजों में निर्माण, बिना कार्य के अग्रिम भुगतान
रामनगर की स्कूलों में एक गजब का कारनामा कया गया था। वर्ष 2025-26 में लोक शिक्ष्ण संचालनालय भोपाल से रामनगर की स्कूलों में लघु निर्माण, पार्किंग शेड एवं अन्य निर्माण के लिए मांग के अनुसार राशि दी गई थी। कार्य के लिए निर्माण एंजेसी एसएमडीसी को बनाया गया था। राशि को एक माह में खर्च करना था। लेकिन इस घोटाले का खेल ऐसा चला कि बिना कार्य हुए ही ठेकेदारों को अग्रिम भुगतान कर दिया गया। शिक्षा विभाग के अनुसार रामनगर विकासखंड में स्कूलों का घोटाला 4 करोड़ 37 लाख से अधिक का सामने आया है।
17 प्राचार्य एवं 3 ठेकेदारों पर एफआईआर दर्ज
इस मामले में मैहर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना रामनगर में 8 फरवरी को 17 प्राचार्य, 1 बीईओ, 1 भृत्य एवं 3 निर्माण फर्मों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। मुख्य आरोपी फर्मों में वाणी इन्फ्रा स्ट्रेक्चर एवं मटेरियल सप्लायर 55 प्रताप नगर 80 फीट भोपाल, रुद्र इंटरप्राइजेज शॉप नम्बर 2 शर्मा भवन जेल तिराहा कटनी रोड मैहर एवं महाकाल ट्रेडर्स शॉप नं. 2 फर्स्ट फ्लोर महाराज टावर इन फ्रंट आफ पंजाब एंड सिंध बैंक सतना शामिल हैं।
इन स्कूलों के प्राचार्यों को चेतावनी
देवराजनगर, गोरसरी, गुलवार गुजारा, देवदहा, हर्रई, कंदवारी, सगौनी, मझटोलवा, मिरगौती, सांदीपनी रामनगर, मर्यादपुर, छिरहाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं बड़वार, गोविंदपुर, मड़वार, मनकहरी, पुर, देवरा मोलहाई और सुलखमा जैसे हाईस्कूलों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर चेतावनी दी गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।