मझगवां क्षेत्र में घर से लापता नौ वर्षीय बालक का शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला। वन विभाग जंगली जानवर के हमले की आशंका जता रहा है, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
बुधवार की शाम पांच बजे के करीब घर के सामने स्थित हैंडपम्प मे हाथ-पैर धोने गया 9 वर्षीय बालक लापता हो गया। बालक की तलाश में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डॉग स्क्वायड, क्यूआरएफ, पुलिस की संयुक्त टीम व वन विभाग की टीम को लगाया गया। घंटों सर्चिंग अभियान चला, तालाब, कुआं व अन्य जल स्त्रोतों की जांच की गई। गुरूवार की देर शाम घर से पांच किमी की दूरी पर जंगल में झांड़ियो के बीच बालक का शव क्षत- विक्षत हालत में मिला।
घर से निकला था हैंडपम्प जाने
पुलिस ने बताया कि मझगवां थानान्तर्गत ग्राम पंचायत पिंडरा के खंतार यादव बस्ती निवासी नितिन यादव पिता कल्लू यादव 9 वर्ष बुधवार की शाम पांच बजे के करीब घर के नजदीक लगे हैंडपम्प में हाथ-मुंह धोने गया हुआ था लेकिन उसके बाद वह घर लौटकर नहीं आया। तब परिजनों ने तलाश शुरू की। ग्रामीणो की भी मदद ली गई। रात घर सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी लगने पर एसडीओपी चित्रकूट राजेश बंजारे, मझगवां थाना प्रभारी आदित्य नारायण धूर्वे पुलिस बल के साथ पिंडरा खंतार यादव बस्ती पहुंचकर जांच- पड़ताल शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डाग स्क्वायड, साइबर सेल, एसडीईआरएफ, क्यूआरएफ व वन विभाग की टीम को तलाशी अभियान के लिए लगाया गया।
10 मीटर में फैले मिले शरीर के अवशेष
मझगवां पुलिस ने बताया कि बुधवार की शाम घर से लापता 9 वर्षीय बालक का शव क्षत-विक्षत हालत में घर से पांच सौ मीटर दूर जंगल में झाड़ियों के बीच पड़ा मिला। मृत बालक के दोनो पैर दूर मिले। सिर व शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोट है। दोनों पैर अलग-अलग जगह मिले। मृतक का पेट का अधिकांश हिस्सा गायब है। मृतक के शरीर का अवशेष जंगल के अंदर 10 मीटर के बीच फैला हुआ है। मृतक का धड़ का अधिकांश हिस्सा और एक पैर का हिस्सा पूरी तरह से गायब है। मृतक के शव को देखकर प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि उस पर किसी जंगली जानवर ने हमला किया। बताया गया कि बूढाबाउर गांव से लगे जंगल में तेंदुआ का मूवमेंट है। इस मामले में एसडीओपी चित्रकूट ने बताया कि वन विभाग की टीम ने जंगली जानवर के हमले के कारण जान गई है जबकि मृतक के परिजन कह रहे हैं कि रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई है लिहाजा मर्ग कायम कर मौत की सही वजह जानने के लिए पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वैश्विक मंच पर एआईएम कांग्रेस-2026 में प्रदेश की निवेश क्षमता, नीतियों और भावी संभावनाओं की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सरकार के साथ बनी सहमति के बाद मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का धरना समाप्त हो गया है। स्टाइपेंड में 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹21,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।