सतना में नजीराबाद बाईपास और सेमरिया चौक पर लगी दो भीषण आग की घटनाओं ने दहशत फैला दी। लकड़ी के टाल और रुई गोदाम में आग से लाखों का नुकसान हुआ, 26 दमकल गाड़ियों से घंटों की मशक्कत चली।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर में बुधवार और गुरूवार की दरम्यानी रात दो अलग-अलग स्थानों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं। इनमें से एक रिहायशी इलाके में स्थित लकड़ी के टाल में तो दूसरी नजीराबाद बाईपास में रुई गोदाम में जिसमें लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। नगर निगम के दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में 26 गाड़ी पानी का उपयोग किया गया। शहर के नजीराबाद और सेमरिया चौराहे में लगी आग की घटनाओं ने शहर में आग लगने की घटनाओं से निपटने और ऐसी स्थिति न आए इसको लेकर किए जा रहे प्रयासों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जाता है कि सेमरिया चौराहे में स्थित लकड़ी के टाल में सुबह तकरीबन साढे 3 बजे आग लगी। जिस पर सुबह 7 बजे तक काबू पाया गया। इस दौरान 7 गाड़ी पानी का उपयोग आग बुझाने में किया गया। जबकि आग लगने की दूसरी घटना नजीराबाद में सामने आई। जहां साढे 5 बजे से लगी आग पर 11 बजे काबू पाया गया। यहां आग बुझाने में 17 दमकल गाड़ी पानी का उपयोग किया गया।
पेट्रोल पम्प के बगल में लकड़ी का टाल
बताया जाता है कि सेमरिया चौक स्थित मंगतराम और यशपाल अग्रवाल के लकड़ी के टाल में बुधवार और गुरूवार की दरम्यानी रात आग लगी। जिस पर साढे 3 से 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि यह पेट्रोल पम्प के बगल में है। शहर में कई ऐसे टाल हैं जो अस्पताल और पेट्रोल पम्प के बगल में हैं और इनमें लगने वाली आग कभी भी गंभीर हादसे को जन्म दे सकती है बावजूद इसके नियमों के विपरीत रिहायशी इलाके में चल रहे इन लकड़ी के टालों पर आज तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। जानकारों की मानें तो शहर में लगभग 40 से ज्यादा ऐसे टाल हैं जो कि रिहायशी इलाके में संचालित हो रहे हैं।
रास्ते में ही हांफ गया नगर निगम का फायर वाहन
नजीराबाद में लगी आग बुझाने में नगर निगम की कई फायर गाड़ियां लगी हुई थीं। इन्हीं गाड़ियों में सीआईई 1350 रास्ते में ही बोल गई। बताया जाता है कि नजीराबाद में आग बुझाकर लौट रही इस फायर गाड़ी का डीजल मैहर बाईपास में खत्म हो गया। गाड़ी भी वर्षों पुरानी बताई जा रही है।
साढ़े 5 घंटे की मशक्कत और 17 गाड़ी पानी से बुझी आग
बताया जाता है कि आग लगने की दूसरी घटना नजीराबाद में सुहेल खान के रुई गोदाम में सामने आई जहां सुबह लगभग साढे 5 बजे लगी आग पर 11 बजे के करीब काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक गोदाम जलकर खाक हो चुका था। आग बुझाने में 17 गाड़ी पानी का उपयोग नगर निगम द्वारा किया गया।
शहर के नजीराबाद में रुई गोदाम और सेमरिया चौराहे में टाल में आग लगने की घटना सामने आई है। दोनों स्थानों पर निगम की 17 और 9 गाड़ी पानी का उपयोग किया गया है। आग लगने का कारण लापरवाही या कुछ और है। यह तो विस्तृत जांच के बाद ही बता पाएंगे लेकिन रिहायशी इलाके में चल रहे लकड़ी के टालों के खिलाफ निगम द्वारा कार्रवाई जरूर की जाएगी।
सुलभ पाठक, प्रभारी नगर निगम फायर शाखा


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वैश्विक मंच पर एआईएम कांग्रेस-2026 में प्रदेश की निवेश क्षमता, नीतियों और भावी संभावनाओं की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सरकार के साथ बनी सहमति के बाद मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का धरना समाप्त हो गया है। स्टाइपेंड में 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹21,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।