पश्चिम बंगाल में टीएमसी के भीतर जारी बगावत पर ममता बनर्जी ने कड़ा प्रहार किया है। पार्टी-विरोधी गतिविधियों के चलते फिरहाद हकीम और अरूप बिस्वास समेत 8 बागी नेताओं को बाहर किया गया। जानिए पूरा मामला।

कोलकाता। स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज मंगलवार, 23 जून को एक बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी में जारी बगावत को कुचलते हुए कड़ा कदम उठाया है। ममता बनर्जी ने 'पार्टी-विरोधी गतिविधियों' का आरोप लगाते हुए पार्टी के 8 वरिष्ठ नेताओं को निष्कासित कर दिया है।
पार्टी से बाहर किए गए प्रमुख नेताओं में कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम और पूर्व मंत्री अरूप बिस्वास का नाम प्रमुख है। इनके अलावा जावेद अहमद खान, अरूप रॉय, रथिन घोष, बिप्लब मित्रा, सबीना यास्मीन और स्नेहाशीष चक्रवर्ती को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
यह कार्रवाई उस घटना के ठीक एक दिन बाद हुई है, जब ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में बागी गुट ने ममता बनर्जी को पार्टी चेयरपर्सन के पद से हटाने का दावा किया था। बागी खेमे ने वरिष्ठ विधायक अरूप रॉय को नया चेयरपर्सन और फिरहाद हकीम व अरूप बिस्वास को वाइस-चेयरपर्सन घोषित कर दिया था। साथ ही, उन्होंने एक नई 30 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्य समिति (NWC) की भी घोषणा की थी।
बागी गुट की इस घोषणा के बाद ममता बनर्जी गुट ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। पार्टी की ओर से इन नेताओं को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और कुछ ही घंटों के भीतर स्पष्टीकरण से असंतुष्ट होकर उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। 1998 में टीएमसी की स्थापना के बाद से ही ममता बनर्जी पार्टी का चेहरा रही हैं, ऐसे में यह निष्कासन पार्टी में मचे घमासान को एक नए मोड़ पर ले आया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बीजेपी के पूर्व सांसद हरनाथ सिंह यादव ने SC/ST कानून के दुरुपयोग को रोकने और OBC-General के सम्मान की बात कही है। साथ ही उन्होंने आरक्षित वर्गों में क्रीमी लेयर को बाहर करने की मांग उठाई है।
दिल्ली की विशेष एनआईए अदालत ने म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों को डिफॉल्ट जमानत पर रिहा कर दिया है। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों नहीं लगा UAPA
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन। बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में SIR को लेकर याचिकाएं दायर। जानिए इस विवाद से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स।
सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की जनहित याचिका खारिज कर दी है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसे बदलाव चरणबद्ध तरीके से होते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर की प्रेरक यात्रा पर निकले युवाओं के दल से खास संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने रास्ते में मिले जन-आशीर्वाद, जमीनी अनुभवों और सेवा कार्यों की अपनी अनूठी कहानियों को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूपीआई भुगतान पर लगने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कोई टैक्स, सेस या सरचार्ज नहीं है और इससे मिलने वाली राशि भारत सरकार के समेकित कोष में नहीं जाती।
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग में मतभेद और फॉर्म-6 में बदलाव के दावों को खारिज किया। साथ ही राहुल गांधी की राजनीतिक स्थिति पर भी तीखी टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी और चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में एंटी इनकंबेंसी का नियम बीजेपी पर लागू क्यों नहीं होता? जानिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की सभी बड़ी बातें।
नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर के पास बुधवार रात एक चलती स्लीपर AC बस में आग लगने से 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। बस दिल्ली से महोबा जा रही थी।
चुनाव आयोग के भीतर SIR विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन, मुख्य मांगों और विरोध प्रदर्शन के पूरे प्लान की पूरी जानकारी पढ़ें।