पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला हुआ है। टीएमसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही ममता की गाड़ी पर पत्थर और कीचड़ फेंके गए।

बिजपुर(बंगाल)। स्टार समाचार वेब
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर 24 परगना जिले में उनके काफिले को निशाना बनाया गया। ममता बनर्जी एक स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ता बिरजू केओट के परिवार से मिलने के लिए जा रही थीं, जिसकी हाल ही में हालीशहर पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। रास्ते में बिजपुर के पास भारी भीड़ ने उनका काफिला रोक लिया और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
ममता बनर्जी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों और असामाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी पर बड़े-बड़े पत्थर और जूते फेंके। इसके साथ ही गाड़ी पर मिट्टी और कीचड़ भी फेंका गया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि गाड़ी की खिड़की खुली होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था और उनका सिर भी चकनाचूर हो सकता था।
घटना के दौरान स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी। सामने आए वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे गुस्साई भीड़ ने कार को घेर लिया और नारेबाजी की। आरोप है कि इस दौरान ममता बनर्जी की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ भी मारपीट की गई।
घटना गहरी साजिश का हिस्सा
ममता बनर्जी ने इस घटना को एक गहरी साजिश करार दिया है। उन्होंने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही स्थानीय पुलिस प्रशासन को अपने दौरे की जानकारी दे दी थी, लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में पूरा पश्चिम बंगाल गुंडों के नियंत्रण में चल रहा है और राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।