रीवा जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र में परीक्षा देने जा रही कक्षा आठवीं की 14 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़िता जंगल में झाड़ियों के बीच बेसुध हालत में मिली, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
परीक्षा देने स्कूल जा रही कक्षा आठवीं की छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है। जी को झकझोर देने वाली यह वारदात मऊगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर हुई है। पीड़िता जंगल में झाड़ियों के बीच बेसुध हालत में मिली है, जिसे उपचार के लिये सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने परिजनों की ओर से एफआईआर करते हुये एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मऊगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी कक्षा आठवीं की छात्रा है। वह गुरुवार को अपनी सहेली के साथ प्री बोर्ड परीक्षा देने स्कूल जा रही थी। तभी दो बाइक में सवार चार युवकों ने रास्ते में उसे रोक लिया। इसके बाद जबरन बाइक में बैठा कर अपने साथ ले गये, जबकि उसकी सहेली को मौके पर ही छोड़ दिये। इसके कुछ घंटे बाद छात्रा समीप ही स्थित एक जंगल में झाड़ियों के बीच बेसुध हालत में पड़ी मिली। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद जानकारी पुलिस के पास पहुंची। पुलिस अस्पताल पहुंच कर चिकित्सकों और परिजनों से जानकारी हासिल की। इस दौरान परिजनों ने चार युवकों पर अपहरण कर गैंगरेप करने की बात पुलिस को बताया। जिसके आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एवं सामूहिक दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। मामले में एक आरोपी को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है, वहीं अन्य तीन की तलाश की जा रही है।
नशे में थी किशोरी
सिविल अस्पताल में भर्ती होने के दौरान चिकित्सकों ने किशोरी के अत्यधिक नशे में होने की पुष्टी की है। ऐसे में माना जा रहा है कि आरोपियों ने अपहरण करने के बाद किशोरी को नशीले पदार्थ का सेवन कराया, इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब किशोरी बेहोश हो गई तो उसे झाड़ियों में फेक कर फरार हो गये।
किशोरी के बयान का इंतजार
इधर पुलिस द्वारा पीड़ित किशोरी के बयान का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि किशोरी अभी भी पूरी तरह से होश में नहीं आई है, ऐसे में उसका बयान दर्ज नहीं हो सका है। उसका उपचार सिविल अस्पताल में जारी है। किशोरी के होश में आने पर घटना की सच्चाई का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
एसपी व एसडीओपी अस्पताल पहुंचे
घटना की जानकारी मऊगंज थाना प्रभारी ने तत्काल ही वरिष्ठ अधिकारियों को दिया। इसके बाद मऊगंज एसपी दिलीप सोनी व एसडीओपी सची पाठक अस्पताल पहुंची है। परिजन समेत चिकित्सकों से घटना के संबंध में जानकारी लिया है। वहीं थाना प्रभारी को निष्पक्ष विस्तृत जांच करने का आदेश दिया गया है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि आरोपियों को बख्शा नहीं जायेगा।
एक किशोरी को बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने अपहरण के बाद गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। किशोरी के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है, जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके। आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नही जायेगा।
दिलीप सोनी, एसपी मऊगंज


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।