मऊगंज जिले में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में छह वर्षीय बेटी ने पिता पर मारपीट और गला दबाने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर मामले की जांच कर रही है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
मऊगंज जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत गौरी गनिगवां गांव में शुक्रवार की रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना की चश्मदीद महिला की 6 साल की मासूम बेटी ने अपने ही पिता पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि पिता ने पहले चिमटा से पीटा, फिर गले में पैर रख दिया। यह आरोप इसलिये भी गहरा गया है क्योंकि घटना के बाद से महिला का पति फरार है।
जानकारी के अनुसार गौरी गनिगवां निवासी आरती कोरी पत्नी अर्जुन कोरी की शुक्रवार की शाम घर में अचानक से तबितय बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान मायके पक्ष के लोगों ने पति अर्जुन कोरी पर हत्या का सीधा आरोप लगाया। पुलिस को दिये गये बयान में बताया कि घटना के वक्त 6 साल की मासूम मौके पर मौजूद थी, जिसके सामने ही अर्जुन ने अपनी पत्नी को चिमटा से पहले बुरी तरह पीटा, फिर उसके गले में पैर रख कर दबा दिया। चीख पुकार सुनने के बाद वह भाग निकला। इसके बाद परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
एसजीएमएच में हुआ पोस्टमार्टम
पुलिस ने परिजनों के उक्त बयान के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुये शव को पोस्टमार्टम के लिये रीवा के संजय गांधी अस्पताल लाया गया था। जहां शनिवार की सुबह चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया गया है।
हाल ही बच्ची को दिया था जन्म
परिजनों की माने तो आरती कोरी ने पिछले रविवार को एक बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद अस्पताल से छुट्टी होने पर वह घर पहुंची थी। लेकिन यहां पति के गैर महिला से संबंध के कारण लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया। माना जा रहा है कि इसी विवाद के कारण पति ने उसके साथ मारपीट की और उसकी तबियत बिगड़ने से मौत हो गई।

रीवा के एपीएस विश्वविद्यालय में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया में समिति बदलने से विवाद गहरा गया है। पात्रता, दस्तावेजों और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
रीवा में एनएसयूआई ने पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और शिक्षा व्यवस्था के विरोध में भाजपा कार्यालय घेरने का प्रयास किया। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
रीवा में ज्वेलरी दुकान से करीब दो लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। सीसीटीवी में आरोपी कैद हुआ है। वहीं 50 लाख से अधिक की चोरी का खुलासा अब तक नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
पन्ना दौरे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 184 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि जारी करते हुए मेडिकल कॉलेज, केन-बेतवा परियोजना और समान नागरिक संहिता पर सरकार की प्राथमिकताएं बताईं।
सतना के एक स्पा सेंटर में कर्मचारियों और संचालक के बीच विवाद के बाद आधी रात पुलिस पहुंची। ताला तोड़कर युवतियों को बाहर निकाला गया। शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया।
सतना में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस और एनएसयूआई ने कलेक्ट्रेट घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प, हिरासत, यातायात जाम और थाना वाहन में तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई।
सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने शहर की सड़कों और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की समयसीमा तय की। अधिकारियों को गुणवत्ता, नियमित मॉनिटरिंग और नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सतना जिले में 99 प्रतिशत पुस्तकें पहुंचने के बावजूद विद्यार्थियों तक केवल 86 प्रतिशत पाठ्यपुस्तकों का वितरण हो सका। एक लाख से अधिक किताबें अब भी लंबित हैं, जिस पर डीपीआई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समीक्षा होगी।
मध्य प्रदेश के इंदौर, भोपाल समेत कई जिलों में छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इंदौर में ड्रोन से निगरानी की जा रही है, तो वहीं भोपाल में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी है। पढ़ें पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
सतना जिला अस्पताल में एनेस्थीसिया मशीनों की लगातार खराबी से मरीजों की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। विशेषज्ञों ने चेताया कि स्थायी समाधान नहीं हुआ तो रूटीन सर्जरी प्रभावित होकर स्वास्थ्य सेवाएं संकट में पड़ सकती हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह