मोकामा में जन सुराज उम्मीदवार के समर्थक दुलारचंद यादव हत्याकांड में नया मोड़। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा- मौत गोली लगने से नहीं हुई। अनंत सिंह और 5 समर्थकों पर हत्या का केस दर्ज। जानिए पूरा मामला और आरोप-प्रत्यारोप।

हाइलाइट्स
पटना: स्टार समाचार वेब.
मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान हुई झड़प में जन सुराज पार्टी के स्थानीय उम्मीदवार के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में एक बड़ा मोड़ आ गया है। मेडिकल बोर्ड द्वारा किए गए पोस्टमार्टम की शुरुआती रिपोर्ट में यह सामने आया है कि दुलारचंद यादव की मौत गोली लगने से नहीं हुई है।
पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड के तीन डॉक्टरों ने बताया कि दुलारचंद यादव के पैर में टखने (एंकल ज्वाइंट) के पास गोली लगी थी, जो आर-पार हो गई है, लेकिन इस गोली से मौत होना संभव नहीं है।
डॉक्टर अजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम से पहले डेड बॉडी का एक्स-रे कराया गया।
शरीर पर गोली के अलावा भी कई चोटों के निशान पाए गए हैं, जिनमें से ज्यादातर छीलने जैसे जख्म हैं।
मेडिकल टीम जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी।
एसपी ग्रामीण विक्रम सिहाग ने बताया कि इस घटना के तीन एफआईआर (FIR) दर्ज की गई हैं। पहली एफआईआर मृतक के पोते द्वारा की गई है, इसमें कुल 5 अभियुक्त बनाए गए हैं। दूसरी एफआईआर ने में 6 अभियुक्त बनाए गए हैं। पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। एसपी सिहाग ने कहा कि उन्हें जो वीडियो फुटेज मिल रहे हैं, उनके आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है। अब तक इस मामले में घटनास्थल पर रोड़ेबाजी में शामिल 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मोकामा हत्याकांड ने क्षेत्र की राजनीति में जबरदस्त उबाल ला दिया है, जिसमें प्रमुख नेताओं पर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। दुलारचंद के परिजन का आरोप है कि बाहुबली और एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह से हत्या कराई है। दर्ज एफआईआर में परिवार के सदस्य नीरज कुमार ने लिखा है कि अनंत सिंह ने खुद गोली चलाई जो दुलारचंद की जांघ में लगी। इसके बाद समर्थकों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा और फिर गाड़ी चढ़ाकर मार डाला। वहीं अनंत सिंह ने इस घटना के लिए आरजेडी नेता सूरजभान सिंह पर साजिश का आरोप लगाया है। सूरजभान सिंह ने कहा है कि जांच के बाद सबकुछ साफ हो जाएगा। उन्होंने लोकतंत्र के हनन का हवाला देते हुए केंद्रीय चुनाव आयोग से रिटायर्ड जज की इंक्वायरी बैठाने का आग्रह किया है। अनंत सिंह के समर्थक द्वारा दर्ज एफआईआर में जन सुराज के कैंडिडेट पीयूष प्रियदर्शी, लखन महतो, नीतीश महतो, ईश्वर महतो और अजय महतो को आरोपी बनाया गया है।
दुलारचंद यादव (उम्र 70 वर्ष) मोकामा के टाल क्षेत्र में मजबूत वर्चस्व रखने वाले बाहुबली नेता थे। एक समय उन्हें लालू यादव का करीबी और आरजेडी से जुड़ा हुआ माना जाता था। उन्होंने 1990 में अनंत सिंह के भाई दिलीप सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ा था। उनका एक लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। 2019 में उन्हें पटना पुलिस द्वारा कुख्यात गैंगस्टर बताकर गिरफ्तार किया गया था। हाल के महीनों में, वह मोकामा से जन सुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के लिए सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे थे।
भारतीय नौसेना की शक्ति में बड़ा इजाफा। परमाणु पनडुब्बी INS अरिदमन और स्टील्थ फ्रिगेट INS तारागिरी बेड़े में शामिल। जानें इनकी मारक क्षमता, ब्रह्मोस मिसाइल और रणनीतिक महत्व के बारे में।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में कांग्रेस पर घुसपैठियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। जानें कैसे भाजपा ने राज्य की सीमाओं को सुरक्षित किया और काजीरंगा को मुक्त कराया।
केंद्र सरकार द्वारा बुलाए गए संसद के विशेष सत्र पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। जानें महिला आरक्षण संशोधन और लोकसभा की 816 सीटों के प्रस्ताव पर क्यों छिड़ा है सियासी विवाद।
मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण ईरान के नियंत्रण में आए होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने की मांग भारत ने मजबूती से रखी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ब्रिटेन द्वारा आयोजित एक बहुपक्षीय बैठक में कहा कि भारत इस संघर्ष में जलमार्ग पर अपने नागरिकों को खोने वाला एकमात्र देश है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फैसला सामने आया है। गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इस फैसले ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
इंडोनेशिया के उत्तरी मोलुक्का प्रांत में गुरुवार को भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए। यूएसजीसी के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र टेरनाटे क्षेत्र के पास उत्तरी मोलुक्का सागर में था। जमीन से केवल 10 किलोमीटर नीचे, जिससे झटके अधिक विनाशकारी महसूस हुए।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी- नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने अगले कुछ वर्षों में चांद पर एक स्थायी बेस स्थापित करने की योजना रखी है। बीते हफ्ते ही एजेंसी ने अगले एक दशक के चांद से जुड़े मिशन्स का रोड मैप सामने रखा था।
कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर एक विशेष उड़ान से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे। मिडल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से विमान सेवाओं में आए व्यवधान के चलते इन शवों को भारत लाने में काफी देरी हुई।
भारत की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद आठवीं जनगणना का पहला चरण आज यानी एक अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा जनगणना अभियान होगा, जो पहली बार पूरी तरह से डिजिटल माध्यमों से संचालित किया जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में सेना के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अरहामा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच कई घंटों से मुठभेड़ होने की सूचना है। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह