मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में एमपी कैबिनेट ने ₹53,000 करोड़ की योजनाओं, लखुंदर सिंचाई परियोजना और चिकित्सा महाविद्यालयों के विस्तार को मंजूरी दी। जानें बैठक के मुख्य निर्णय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई।
भोपाल. स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में मध्य प्रदेश के विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की शुरुआत 'वंदे मातरम' के गान के साथ हुई, जिसके बाद एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी साझा की। सरकार ने कुल ₹53,000 करोड़ की विभिन्न योजनाओं को वर्ष 2031 तक जारी रखने का बड़ा फैसला किया है।

कैबिनेट ने शाजापुर जिले की लखुंदर उच्च दाब सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इस पहल से उज्जैन और शाजापुर जिलों की 9,000 हेक्टेयर भूमि सिंचित हो सकेगी। साथ ही, लोक निर्माण विभाग (PWD) की ₹26,311 करोड़ की पांच प्रमुख परियोजनाओं को निरंतर रखने पर सहमति बनी है। इसमें केंद्रीय सड़क अधोसंरचना निधि और भवनों की मरम्मत जैसे कार्य शामिल हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भोपाल के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में 134 पीजी सीटों की वृद्धि के लिए ₹80 करोड़ के निर्माण कार्यों को कार्योत्तर स्वीकृति दी गई। इसके अतिरिक्त, रीवा के श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के विस्तार के लिए ₹174 करोड़ की पुनरीक्षित राशि को मंजूरी मिली है।
एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, सरकार ने 'मध्य प्रदेश आतंकवादी एवं उच्छेदक गतिविधियां और संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक, 2010' को वापस लेने का अनुमोदन किया है। इसके अलावा, भारतीय वन सेवा में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) स्तर के एक नए पद के सृजन को भी हरी झंडी दी गई है। कोर्ट के आदेशों का सम्मान करते हुए कर्मचारियों को पेंशन और वेतनमान देने के प्रस्तावों को भी स्वीकार किया गया।
आंगनबाड़ी: प्रदेश की 38,901 आंगनबाड़ियों में बिजली व्यवस्था के लिए ₹80 करोड़ मंजूर किए गए।
ओबीसी छात्र सहायता: दिल्ली में पढ़ने वाले एमपी के ओबीसी छात्रों के लिए 'छात्रगृह योजना' जारी रहेगी, जिसमें अब ₹10,000 प्रतिमाह दिए जाएंगे।
ई-ऑक्शन: खरीफ 2020 की शेष बची 7.73 लाख मीट्रिक टन धान के निपटारे के लिए ई-ऑक्शन को स्वीकृति दी गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल में नर्सिंग काउंसिल के सामने NSO के बैनर तले छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। GNM-बीएससी नर्सिंग रिजल्ट और स्कॉलरशिप समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं छात्र
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहमदाबाद में अरविंद लिमिटेड के वाइस चेयरमैन से चर्चा की। पीएम मित्र पार्क और बरलाई में निवेश से युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्रो. सुरेंद्र सिंह परिहार के पेंशन और स्वत्व भुगतान पर शिकायत के बाद रोक लगी है। जीडीसी प्राचार्य अब आयुक्त उच्च शिक्षा से मार्गदर्शन लेकर आगे निर्णय लेंगी।
रीवा में लोकायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले एक लाख मासिक मांगने का आरोप।
रीवा में सिरमौर चौक से गंगा वाटिका तक विशाल तिरंगा यात्रा निकली। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित हजारों नागरिक शामिल हुए। पुलिस और केंद्रीय जेल ने भी रैलियां निकालीं, रंगोली से देशभक्ति का संदेश दिया।
देवास जिले के कमलापुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी करने के बदले 5000 रुपये की रिश्वत लेते पंचायत सचिव ओमप्रकाश सारण को लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
सिंगरौली के पुरैल गांव में महिला की फांसी से मौत के अगले दिन पति का शव जंगल में फंदे पर मिला। दोनों पक्षों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस एफएसएल और डॉग स्क्वायड से जांच कर रही है।
रीवा लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता केके लच्छे और सहयोगी धर्मवीर भारती को लोकायुक्त ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा। गुणवत्ता जांच का काम दिलाने के बदले हर माह एक लाख मांगने का आरोप।
चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एसडीओ अश्वनी निगम को हटाने की मांग की। विरोध के बाद विभाग ने एसडीओ को प्रभार से हटा दिया।