मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 8-10 मई तक विभागों की समीक्षा करेंगे। RGPV विभाजन, अग्निवीर आरक्षण और 2027 ग्लोबल इन्वेस्टर समिट सहित 45 मुद्दों पर होगा बड़ा फैसला। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें

भोपाल: स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी सरकार के ढाई साल का कार्यकाल पूरा होने पर मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ 'मिशन मोड' में समीक्षा बैठकें करने जा रहे हैं जिसका सिलसिला 8 मई शुरू होगा। 10 मई तक चलने वाली इन बैठकों में विभागों के अब तक के कामकाज का हिसाब लिया जाएगा और आगामी ढाई साल के लिए एक ठोस एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री सचिवालय ने इसके लिए 45 सूत्रीय एजेंडा जारी कर दिया है।
सरकार शिक्षा के क्षेत्र में प्रशासनिक सर्जरी करने की तैयारी में है। तकनीकी शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए RGPV को तीन भागों (भोपाल, उज्जैन और जबलपुर) में बांटा जाएगा। इसी तरह मेडिकल यूनिवर्सिटी को भी तीन केंद्रों में विभाजित करने की योजना है। विभिन्न विभागों (SC, ST, श्रम आदि) द्वारा संचालित स्कूलों को अब एक छत के नीचे 'स्कूल शिक्षा विभाग' के अधीन लाने पर विचार हो रहा है।
'स्वामित्व योजना' के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के नाम पर निशुल्क रजिस्ट्री और 50 लाख पट्टों के वितरण की योजना है। कपास पर मंडी शुल्क को महाराष्ट्र की तर्ज पर 1 रुपये से घटाकर 55 पैसे करने का प्रस्ताव है। इसके लिए एक विशेष सेल का गठन किया जाएगा।
जनवरी 2027 में होने वाली इस समिट के लिए अभी से रोडमैप तैयार किया जा रहा है। भोपाल में 'आईटी नॉलेज सिटी' और उज्जैन में 'डीप टेक पार्क' के जरिए AI और डेटा सेंटर जैसे क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने पर जोर है। केंद्र की अग्निवीर योजना के युवाओं को प्रदेश की सरकारी भर्तियों (विशेषकर पुलिस) में आरक्षण देने का बड़ा प्रस्ताव बैठक में रखा जाएगा।
शहरों के बीच स्थित पुरानी जेलों और मंडियों को शहर के बाहर शिफ्ट कर उस जमीन का पुनर्विकास (री-डेंसिफिकेशन) किया जाएगा। 'राम वन पथ गमन' और 'कृष्ण पाथेय' परियोजनाओं की समय-सीमा तय होगी। साथ ही उज्जैन में पीपीपी मॉडल पर नए हवाई अड्डे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज की जाएगी।
महाकालेश्वर मंदिर की तर्ज पर अन्य प्रमुख मंदिरों में भी होमगार्ड के पदों का सृजन होगा। साथ ही लंबे समय से प्रतीक्षित 'पुलिस भर्ती बोर्ड' के गठन पर भी अंतिम मुहर लग सकती है। गर्मी को देखते हुए निकायवार पेयजल समीक्षा होगी और नई फायर सेफ्टी नीति लागू की जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।