मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में राज्य स्तरीय पुष्प महोत्सव का उद्घाटन किया। मध्यप्रदेश देश का दूसरा सबसे बड़ा फूल उत्पादक राज्य बना। जानें किसानों के लिए सब्सिडी और गेहूं के बढ़ते दामों पर CM के बड़े ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल ने राज्य स्तरीय पुष्प महोत्सव' का उद्घाटन किया।
भोपाल | स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के लिंक रोड नंबर-1 स्थित शासकीय गुलाब उद्यान में 'राज्य स्तरीय पुष्प महोत्सव' का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश के फूलों की सुगंध केवल देश में ही नहीं, बल्कि पेरिस और लंदन जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुँच रही है। पुष्प केवल प्रकृति की सुंदरता नहीं, बल्कि हमारे भावों की सशक्त अभिव्यक्ति हैं, जो अब ग्रामीण अर्थव्यवस्था और निर्यात का प्रमुख आधार बन रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पहले एक दिन के लिए प्रस्तावित इस पुष्प महोत्सव की अवधि अब बढ़ाकर तीन दिन कर दी गई है। डॉ. यादव ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य पुष्प उत्पादक किसानों, नर्सरी संचालकों और खरीदारों को एक साझा मंच प्रदान करना है, ताकि फूलों की खेती को व्यावसायिक मजबूती मिल सके।
मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश अब देश का दूसरा सर्वाधिक पुष्प उत्पादक राज्य बन चुका है। वर्ष 2021-22 में फूलों की खेती का रकबा 37 हजार हेक्टेयर था, जो अब बढ़कर 44 हजार हेक्टेयर हो गया है। प्रदेश का कुल पुष्प उत्पादन 86 लाख टन तक पहुँच गया है। वर्तमान में प्रदेश के लगभग 40 हजार किसान सीधे तौर पर फूलों की खेती से जुड़कर अपनी आय बढ़ा रहे हैं।
'कृषक कल्याण वर्ष-2026' के तहत मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को गेहूं पर ₹2600 प्रति क्विंटल का भाव दे रही है, जिसे 2030 तक ₹3000 करने का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्यान्न उद्यम योजना (PMFME) के तहत 45% तक सब्सिडी दी जा रही है। साथ ही पॉली हाउस और शेडनेट हाउस के लिए भी राज्य सरकार भारी अनुदान दे रही है। सरकार सिंचाई, दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन जैसे 16 विभागों को जोड़कर किसानों की आय दोगुनी करने पर काम कर रही है।
उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि विभाग ने आगामी 3 वर्षों का रोडमैप तैयार किया है, जिससे किसानों को आधुनिक तकनीक और बाजार से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में उत्कृष्ट नर्सरी संचालकों और किसानों को पुरस्कृत भी किया गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में 1998-2009 के बीच नियुक्त शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य। सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई के दौरान छूट देने से किया इनकार। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त के 1500 रुपये जारी किए। जानें कैसे चेक करें अपना पेमेंट स्टेटस और योजना से जुड़ी बड़ी अपडेट्स।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक किशन मोदी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
भोपाल के करोंद स्थित एक चार मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से हड़कंप मच गया। क्रोमा शोरूम के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने एसी और फर्नीचर को जलाकर राख कर दिया।
भोपाल के कटारा हिल्स में एक रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू ट्विशा शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पति पर प्रताड़ना और चरित्र हनन के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता ज्वला के चार शावकों की मौत हो गई है। शावकों के शव आधे खाए हुए मिले हैं, जिससे शिकारियों के हमले की आशंका जताई जा रही है।
धार की ऐतिहासिक भोजशाला मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने दो घंटे की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। जानें क्या रही हिंदू और मुस्लिम पक्ष की दलीलें।
इंदौर में सीलिंग एक्ट को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका। याचिकाकर्ता का आरोप- वर्ष 2000 में खत्म हो चुके कानून के नाम पर अधिकारी कर रहे मनमानी। जानें पूरा मामला।
मध्य प्रदेश भाजपा नेताओं में ईंधन बचत को लेकर विरोधाभास। सौभाग्य सिंह ठाकुर के भारी काफिले पर हेमंत खंडेलवाल ने दी नसीहत। जानें पूरी खबर और कांग्रेस का हमला
ग्राम पंचायत मोरूखेड़ी में जनभागीदारी से पंचायत क्षेत्र की पहाड़ी पर कंटूर ट्रेंच निर्माण कार्य किया गया है। एक हेक्टेयर क्षेत्र में किए जा रहे इस कार्य के तहत कुल 350 कंटूर ट्रेंच बनाई गई हैं। इन ट्रेंचों के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग 13 लाख लीटर वर्षा जल का संचयन किया जा सकेगा।