मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डेयरी फेडरेशन की बैठक में 26000 गांवों को जोड़ने और 52 लाख किलो दूध संकलन का लक्ष्य रखा। जानें मोबाइल ऐप और नई दुग्ध समितियों की योजना।

भोपाल | स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य में डेयरी क्षेत्र के विस्तार के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप तैयार किया है। मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में आयोजित मध्यप्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (MPCDF) की राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक में डॉ. यादव ने स्पष्ट किया कि 'किसान कल्याण वर्ष' के अंतर्गत डेयरी गतिविधियां किसानों की आय दोगुनी करने का मुख्य आधार बनेंगी। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के 26 हजार गाँवों को दुग्ध सहकारी समितियों से जोड़ना और प्रतिदिन 52 लाख किलोग्राम दुग्ध संकलन सुनिश्चित करना है।
मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान कहा कि डेयरी क्षेत्र में सहकार के भाव को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से दुग्ध समितियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के तकनीकी अनुभव का लाभ ग्राम स्तर तक पहुँचाया जाएगा, जिससे न केवल दुग्ध संकलन बढ़ेगा बल्कि पशुपालकों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य भी मिल सकेगा।
डिजिटल होगा दुग्ध संकलन
डेयरी क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के लिए राज्य सरकार ने बड़े डिजिटल बदलाव किए हैं। अब प्रदेश में मोबाइल ऐप के माध्यम से दुग्ध संकलन किया जाएगा। इससे दुग्ध उत्पादकों को दूध की मात्रा, गुणवत्ता (फैट/एसएनएफ) और उसकी सटीक कीमत की जानकारी तत्काल उनके मोबाइल पर प्राप्त हो सकेगी। इसके साथ ही, मैदानी अमले की मॉनिटरिंग के लिए 'फील्ड फोर्स मॉनिटरिंग ऐप' भी शुरू किया गया है, जिससे कार्यप्रणाली में जवाबदेही तय होगी।
मुख्यमंत्री ने सांची (Sanchi) जैसे उत्पादों के लिए नई पैकेजिंग डिजाइन और ब्रांड सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में बताया गया कि इंदौर में 30 मीट्रिक टन क्षमता का मिल्क पाउडर प्लांट शुरू हो चुका है, जबकि शिवपुरी और ग्वालियर में नए डेयरी संयंत्रों का सुदृढ़ीकरण प्रगति पर है। सरकार अब पीपीपी (PPP) मोड पर भी नए प्रसंस्करण संयंत्रों की स्थापना को प्रोत्साहित करेगी।
किसानों को नवाचार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से अब जिला स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में न केवल दुग्ध उत्पादन की नई तकनीकों का प्रदर्शन होगा, बल्कि बेहतर कार्य करने वाले 'आदर्श पशुपालकों' को सम्मानित भी किया जाएगा। बैठक में सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, पशुपालन मंत्री लखन पटेल और एनडीडीबी के अध्यक्ष मीनेष शाह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।