मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश में आरटीओ चेक पोस्ट दोबारा शुरू करने के अपने ही आदेश पर स्टे दे दिया है। ट्रांसपोर्टर्स और सरकार दोनों ही चेक पोस्ट बंद रखने के पक्ष में हैं। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में परिवहन चेक पोस्टों (RTO Check Posts) को दोबारा शुरू करने के फैसले पर हाईकोर्ट ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने अपने ही 16 अप्रैल 2026 के उस आदेश को स्टे कर दिया है, जिसमें सरकार को 30 दिनों के भीतर सभी बंद चेक पोस्ट शुरू करने का निर्देश दिया गया था। इस फैसले से प्रदेश के लाखों ट्रांसपोर्टर्स और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।
हाईकोर्ट का यह स्टे भोपाल के ट्रांसपोर्टर अमन भोंसले द्वारा दायर रिव्यू पिटीशन पर सुनवाई के बाद आया है। ट्रांसपोर्टर्स का तर्क था कि चेक पोस्ट दोबारा खुलने से सड़क पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली फिर से शुरू हो सकती है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान डिप्टी एडवोकेट जनरल स्वप्निल गांगुली ने भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार खुद चेक पोस्ट खोलने के पक्ष में नहीं है और इसके खिलाफ अपील की तैयारी कर रही है।
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवहन चेक पोस्टों पर मिल रही भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद 1 जुलाई 2024 को इन्हें पूरी तरह बंद करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था। सरकार का मानना है कि चेक पोस्ट बंद होने से परिवहन व्यवस्था सुगम हुई है और अनावश्यक देरी खत्म हुई है। परिवहन आयुक्त किरण शर्मा और लीगल टीम इस मामले में सरकार का पक्ष मजबूती से रखने के लिए जबलपुर में मौजूद हैं।
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट की आरटीओ ट्रैफिक कमेटी के चेयरमैन सीएल मुकाती ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, "हाईकोर्ट ने प्रदेश के वाहन चालकों और मालिकों की आवाज सुनी है। चेक पोस्ट भ्रष्टाचार के केंद्र बन चुके थे। इस स्टे ऑर्डर से प्रदेश में सुशासन का राज कायम रहेगा और सुगम परिवहन सुनिश्चित होगा।"
इससे पहले हाईकोर्ट ने एक अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि चेक पोस्ट बंद करना सड़क सुरक्षा और ओवरलोडिंग नियमों का उल्लंघन है। कोर्ट ने 30 दिनों में इन्हें शुरू करने को कहा था।
वर्तमान स्थिति: आज के स्टे के बाद अब चेक पोस्ट खोलने की प्रक्रिया रुक गई है।
अगला कदम: मध्य प्रदेश सरकार आज इस मामले में डिवीजन बेंच के समक्ष विधिवत अपील दायर करेगी। सरकार का स्पष्ट स्टैंड है कि वह चेक पोस्ट के बजाय आधुनिक और पारदर्शी चेकिंग सिस्टम के पक्ष में है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।