मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एंबुलेंस की देरी पर सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने ओला-उबर की तरह एंबुलेंस की रियल टाइम उपलब्धता और हाईवे के 300 अवैध कट हटाने पर जवाब मांगा है।

केंद्र, राज्य सरकार और एनएचएआई को नोटिस
जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश की सड़क सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की लचर स्थिति पर कड़ा रुख अपनाया है। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने तकनीकी युग में एंबुलेंस की देरी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति विनय सराफ की खंडपीठ ने इस मामले में केंद्र, राज्य सरकार और एनएचएआई (NHAI) को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एक तल्ख टिप्पणी करते हुए पूछा कि यदि निजी कैब सेवाएं जैसे ओला और उबर कुछ ही मिनटों में यात्री के पास पहुंच सकती हैं, तो जीवन रक्षक एंबुलेंस सेवाएं आपात स्थिति में समय पर क्यों उपलब्ध नहीं हो पातीं? अदालत ने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा सीधे तौर पर नागरिकों के जीवन के अधिकार से जुड़ा है और इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।
यह याचिका डिंडोरी निवासी सेवानिवृत्त अधिकारी महावीर सिंह द्वारा दायर की गई है। उन्होंने मांग की है कि राष्ट्रीय राजमार्गों और शहरी क्षेत्रों में ओला-उबर की तर्ज पर एंबुलेंस के लिए भी 'रियल टाइम ट्रैकिंग' सुविधा शुरू की जानी चाहिए। इससे न केवल एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, बल्कि मरीज के परिजनों को उसकी सटीक लोकेशन भी पता चल सकेगी।
याचिका में सड़क हादसों के एक प्रमुख कारण 'अवैध कट-प्वाइंट्स' का भी उल्लेख किया गया है। याचिकाकर्ता ने भोपाल-जबलपुर हाईवे का उदाहरण देते हुए बताया कि डिवाइडर तोड़कर करीब 300 अवैध रास्ते बना दिए गए हैं। ये कट-प्वाइंट्स न केवल ट्रैफिक की रफ्तार रोकते हैं, बल्कि एंबुलेंस जैसी आपातकालीन गाड़ियों के रास्ते में भी बड़ी बाधा बनते हैं, जिससे अक्सर गंभीर मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है।
हाईकोर्ट के नोटिस के बाद अब एनएचएआई और राज्य सरकार को इन अवैध कटों को हटाने और एंबुलेंस रिस्पांस टाइम सुधारने पर विस्तृत रिपोर्ट देनी होगी। अदालत के इस रुख से उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में प्रदेश के राजमार्गों पर सुरक्षा मानकों का पालन सख्ती से किया जाएगा और आपातकालीन सेवाओं में तकनीकी सुधार देखने को मिलेंगे।
यह भी पढ़ें..

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।