जस्टिस संजीव सचदेवा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश बने। मद्रास से जस्टिस विवेक कुमार सिंह भी MP हाई कोर्ट आए। जानें झारखंड, कर्नाटक, गुवाहाटी, पटना सहित 5 हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस की पूरी सूची।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को अब स्थायी मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा मिल गए हैं। वे इससे पहले कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवाएं दे रहे थे। भारत सरकार के विधि और न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। यह नियुक्ति भारत के संविधान के प्रावधानों के तहत राष्ट्रपति की स्वीकृति से की गई है।
जस्टिस संजीव सचदेवा पहले दिल्ली हाई कोर्ट में कार्यरत थे और 30 मई, 2024 को उनका मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में तबादला किया गया था। पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत के सेवानिवृत्त होने के बाद से वे कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी निभा रहे थे। उन्होंने पहले भी इस पद का कार्यभार संभाला है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में एक और नए न्यायाधीश की नियुक्ति हुई है। मद्रास हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह का स्थानांतरण भी मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में कर दिया गया है। भारत सरकार द्वारा अधिसूचित और राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृत इस नियुक्ति से न्यायिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।
जस्टिस विवेक कुमार सिंह ने अपने करियर की शुरुआत इलाहाबाद हाई कोर्ट में वकालत से की थी। उन्हें 22 सितंबर, 2017 को इलाहाबाद हाई कोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था, और बाद में 6 सितंबर, 2019 को स्थायी न्यायाधीश बने। वर्ष 2023 में वे मद्रास हाई कोर्ट स्थानांतरित हुए थे और अब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में अपनी सेवाएं देंगे।
भारत सरकार ने देश भर के पांच हाई कोर्ट के लिए नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। ये नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिशों पर आधारित हैं, जिसकी अध्यक्षता भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई कर रहे थे।
मध्य प्रदेश: जस्टिस संजीव सचदेवा
झारखंड: जस्टिस तरलोक सिंह चौहान
कर्नाटक: जस्टिस विभु बाखरू
गुवाहाटी: जस्टिस आशुतोष कुमार
पटना: जस्टिस विपुल मनुभाई पंचोली

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 में तकनीकी खराबी के बाद पुणे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित। सभी 192 यात्री सुरक्षित, जानिए पूरी खबर।
संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। सरकार लोकसभा सीटें 850 करने और महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाला संविधान संशोधन बिल लाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष SIR प्रक्रिया को लेकर आक्रामक है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मारे गए दो एसपीओ के शवों को डंपर ट्रक में ले जाने पर बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने तीखा रोष जताया है। उन्होंने इसे जवानों का अपमान बताया है।
हालिया चुनावों में डाले गए और गिने गए वोटों के आंकड़ों को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने जा रहा है। आयोग ने एक नई व्यवस्था के तहत राजनीतिक दलों के लिए मतदान और मतगणना से जुड़े फॉर्म-17 सी को अनिवार्य रूप से प्राप्त करना जरूरी कर दिया है।
एलन मस्क के स्टारशिप ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्पेसएक्स के स्टारशिप अंतरिक्ष यान ने कक्षा से 22 घंटे की यात्रा के बाद लौटकर टेक्सास के लॉन्च टॉवर पर विशाल मैकेनिकल आर्म्स (मेकाजिला) द्वारा हवा में ही सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
छत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों को जब्त कर लिया है।
गुजरात के सूरत शहर स्थित खरवासा इलाके के एक कपड़ा गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।