मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी के सामने निर्दलीय राजकुमार लोहानी ने नामांकन भरा। कांग्रेस ने दिया समर्थन। जानिए क्या है जीत का पूरा गणित।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के मुकाबले निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस चुनाव में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने निर्दलीय उम्मीदवार लोहानी को अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है।
राजकुमार लोहानी ने मध्य प्रदेश विधानसभा पहुंचकर रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस उपनेता प्रतिपक्ष और विधायक हेमंत कटारे उनके मुख्य प्रस्तावक के रूप में साथ रहे।
नामांकन के दौरान कांग्रेस विधायकों और नेताओं की एकजुटता देखने को मिली। इस अवसर पर विधायक आतिफ अकील, अभिजीत शाह, सुरेंद्र सिंह 'हनी' बघेल और कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
राज्यसभा चुनाव की रेस में उतरने वाले राजकुमार लोहानी भोपाल के पुराने शहर स्थित घोड़ा नक्कास क्षेत्र के निवासी हैं।
शिक्षा: हायर सेकेंडरी (12वीं उत्तीर्ण)
पेशा: भोपाल में मोबाइल एसेसरीज की दुकान का संचालन करते हैं।
कांग्रेस इस उपचुनाव के जरिए भाजपा और केंद्र सरकार पर हमलावर रुख अपनाए हुए है। पार्टी केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम कथित 'एपस्टीन फाइल्स' से जुड़े विवादों में सामने आने को मुद्दा बना रही है। कांग्रेस का कहना है कि वे इस तरह के विवादों में घिरे नेताओं का विरोध जारी रखेगी और इसी के तहत निर्दलीय प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया गया है।
मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में राज्यसभा चुनाव की गणितीय स्थिति काफी दिलचस्प हो गई है:
सामान्य परिस्थितियों में 230 सदस्यों वाली विधानसभा में जीत दर्ज करने के लिए 116 प्रथम वरीयता के वोटों की आवश्यकता होती है। हालांकि, कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा के मतदान प्रक्रिया से बाहर रहने/भाग न ले पाने की स्थिति के कारण अब यह गणित 229 विधायकों के प्रभावी संख्याबल पर तय होगा।
विधानसभा में दलीय संख्याबल के आधार पर भाजपा की स्थिति बेहद मजबूत है। कांग्रेस के पास अकेले अपने दम पर जीत हासिल करने के लिए पर्याप्त विधायक संख्या नहीं है, यही मुख्य वजह है कि पार्टी ने रणनीति के तहत निर्दलीय उम्मीदवार पर अपना दांव खेला है।
इस उपचुनाव में बीना से विधायक निर्मला सप्रे की भूमिका पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं:
कागजी और आधिकारिक रिकॉर्ड में वे खुद को कांग्रेस विधायक बताती हैं।
हालांकि, वे लंबे समय से भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रमों और मंचों पर सक्रिय दिखाई दे रही हैं।
दलबदल कानून से जुड़ी कानूनी स्थिति के कारण उनके वोट का अंतिम फैसला होना अभी बाकी है। निर्मला सप्रे के मतदान के बाद ही दोनों पक्षों के सटीक मत-आंकड़ों की अंतिम तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकेगी।
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी के सामने निर्दलीय राजकुमार लोहानी ने नामांकन भरा। कांग्रेस ने दिया समर्थन। जानिए क्या है जीत का पूरा गणित।
भोपाल के मालीखेड़ी इलाके में कर्ज और मानसिक तनाव के चलते एक परिवार के 4 लोगों की हत्या और बेटे द्वारा ट्रेन से कटकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पढ़ें पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट।
मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में CBI ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। CBI का आरोप है कि रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने सबूतों से छेड़छाड़ की कोशिश की और भोपाल ट्रायल को प्रभावित कर सकती हैं।
देवास के हरदा-नेमावर हाईवे पर अवैध शराब से भरे आयशर ट्रक को रोकने पहुंचे खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की कुचलने से मौत। 298 पेटी शराब जब्त, राजनीतिक कनेक्शन और टिमरनी सिंडिकेट की जांच जारी।
इंदौर के डेली कॉलेज में RSS की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक शुरू हुई। डॉ. मोहन भागवत की उपस्थिति में 1.01 लाख शाखाओं, हिंदू सम्मेलनों, नशे के खिलाफ अभियान और पंच परिवर्तन की समीक्षा की जाएगी।
मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में भव्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित हुआ। बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर ने समां बांधा, सीएम मोहन ने सेना दिवस की जानकारी दी और मंत्री संपतिया उइके ने कबड्डी खेली। जानिए पूरी खबर।
भोपाल के ईंटखेड़ी में 4 से 7 दिसंबर को होने वाले 79वें आलमी तब्लीगी इज्तिमा की विस्तृत जानकारी। जानिए जल संरक्षण, सुरक्षा, ट्रैफिक, नेटवर्क और हेल्प डेस्क से जुड़ी खास तैयारियां।
भोपाल में सोमवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के कारण न्यू मार्केट, कोकता और आकृति ईको सिटी समेत करीब 45 इलाकों में 2 से 6 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। समय रहते अपने जरूरी काम निपटा लें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू की गई 'मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना' के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पट्टे धारकों को प्लॉट और मकान की पक्की रजिस्ट्री निःशुल्क दी जा रही है। स्टाम्प शुल्क का खर्च सरकार उठाएगी। पढ़ें इस योजना की पूरी विस्तार से जानकारी।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमएसएमई क्षेत्र के लिए नई विकास कंपनी गठन की घोषणा की। 900+ एमएसएमई को 450 करोड़ और 120 से अधिक स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन राशि दी गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह