मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के खिलाफ दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। जानिए क्या है पूरा विवाद और भाजपा के आरोप।

भाजपा का हो गया है तीनों सीटों पर कब्जा
नई दिल्ली/भोपाल।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी चरम पर है। कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र खारिज होने के बाद यह मामला अब देश की सर्वोच्च अदालत की चौखट पर पहुंच चुका है। सुप्रीम कोर्ट आज (शुक्रवार) इस मामले पर सुनवाई करने के लिए तैयार है।
दरअसल, मध्य प्रदेश से कांग्रेस की एकमात्र राज्यसभा उम्मीदवार रहीं मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा खारिज कर दिया गया था। इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जताई गई आपत्ति मुख्य वजह थी। भाजपा का दावा है कि नटराजन ने अपने नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे में तेलंगाना की एक अदालत में लंबित आपराधिक मामले की जानकारी छुपाई है।
यह आपत्ति पूर्व कॉरपोरेट अधिकारी ए. श्रीलता द्वारा हैदराबाद की चौथी अतिरिक्त मुख्य महानगर दंडाधिकारी अदालत में दायर एक याचिका पर आधारित है, जिसमें नटराजन पर एक आरोपी (कुंभम शिवकुमार रेड्डी) को राजनीतिक संरक्षण देने का आरोप लगाया गया है।
गुरुवार को मीनाक्षी नटराजन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की थी। न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति अतुल एस. चांदुरकर की अवकाशकालीन पीठ ने इस पर शीघ्र सुनवाई का आश्वासन दिया।
अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट में दलील दी कि गुरुवार को नामांकन वापसी की आखिरी तारीख थी। अगर इस मामले पर तुरंत फैसला नहीं आया, तो याचिकाकर्ता को प्रभावी राहत के लिए 6 साल (राज्यसभा के कार्यकाल) तक का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। कांग्रेस की तरफ से विवाद के निपटारे तक चुनाव नतीजों की घोषणा पर रोक लगाने की भी मांग की गई थी, हालांकि पीठ ने फिलहाल कोई अंतरिम आदेश देने से इनकार करते हुए शुक्रवार को सुनवाई का दिन तय किया।
दूसरी तरफ, रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी और भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता डी.एस. नायडू ने कोर्ट में मोर्चा संभाला। उन्होंने कांग्रेस की इस तत्काल हस्तक्षेप और अंतरिम राहत की मांग का कड़ा विरोध किया।
नामांकन रद्द होने के बाद से कांग्रेस पूरी तरह से आक्रामक रुख अपनाए हुए है। मीनाक्षी नटराजन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे सत्तापक्ष की "राजनीतिक साजिश" करार दिया है। उन्होंने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर स्वतंत्र संवैधानिक संस्था की तरह काम करने के बजाय सत्तारूढ़ दल के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं। नटराजन के मुताबिक, यह कदम पूरी तरह से लोकतंत्र विरोधी है।
इस विवाद पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इसे "धोखा" बताया है, जबकि दिग्विजय सिंह ने इसे सरकार और प्रशासन की "मिलीभगत" करार दिया है। इस बीच, कांग्रेस समर्थकों में भारी आक्रोश है और उन्होंने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को पत्र लिखकर चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।