मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने उपनिरीक्षक और सूबेदार भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी किया। 500 में से 436 पदों पर चयन, 64 पद रिक्त। यहाँ जानें कटऑफ और पूरी जानकारी।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने लंबे समय से प्रतीक्षित उपनिरीक्षक (Sub-Inspector) और सूबेदार भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया में ओबीसी वर्ग के संजय परमार ने 595.98 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मेरिट सूची के अनुसार, शीर्ष-10 में ओबीसी वर्ग का दबदबा रहा है, जिसमें पांच ओबीसी, तीन आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) और दो अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हैं।
भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 500 पदों पर चयन होना था, लेकिन अंतिम परिणाम में केवल 436 अभ्यर्थियों का ही चयन हो सका। मंडल के अनुसार, महिला और अन्य आरक्षित वर्गों में पर्याप्त संख्या में पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण 64 पद रिक्त रह गए। हालांकि, मंडल ने नियमों के तहत कुछ रिक्त पदों का वर्ग परिवर्तन (Category Conversion) भी किया, लेकिन इसके बावजूद सभी पद नहीं भरे जा सके।
इस भर्ती के दूसरे चरण (शारीरिक दक्षता और साक्षात्कार) के लिए लिखित परीक्षा के आधार पर 5,113 अभ्यर्थियों को पात्र माना गया था, जिनमें से रिक्त पदों के तीन गुना यानी 1,692 उम्मीदवारों को अगले दौर के लिए बुलाया गया था। अंतिम चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता (Physical Test) और साक्षात्कार में मिले कुल अंकों के आधार पर हुआ। मंडल ने विभिन्न पदों के लिए कटऑफ भी जारी किए हैं:
सूबेदार: 571.16 अंक
जिला पुलिस बल उपनिरीक्षक: 505.206 अंक
विशेष सशस्त्र बल उपनिरीक्षक: 497.27 अंक
परिणाम जारी होने के साथ ही मंडल ने स्पष्ट किया है कि अब चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन, चिकित्सकीय परीक्षण (Medical Test) और नियुक्ति की शेष प्रक्रिया पुलिस विभाग द्वारा पूरी की जाएगी। जो अभ्यर्थी अपना परिणाम देखना चाहते हैं, वे कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग-इन कर सकते हैं। मंडल ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी तकनीकी त्रुटि की स्थिति में परिणाम में संशोधन का अधिकार उनके पास सुरक्षित रहेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।