मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।

जबलपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला और सरकार को अल्टीमेटम
जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के करीब 70 हजार शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। जबलपुर हाईकोर्ट ने शिक्षकों की नौकरी का समय उनकी पहली नियुक्ति की तारीख से जोड़ने के मामले में राज्य सरकार को 4 हफ्ते के भीतर आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से शिक्षकों को सीनियरिटी, वेतन बढ़ोतरी, पेंशन और अन्य वित्तीय लाभ मिलने का रास्ता साफ हो गया है। अवमानना मामले की यह सुनवाई जस्टिस दीपक खोट की सिंगल बेंच में हुई, जहां सरकार की ओर से समय मांगा गया था जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। इस मामले की अगली सुनवाई 21 अक्टूबर से शुरू होने वाले सप्ताह में होगी।
2006 से छठे वेतनमान का लाभ और एरियर की मांग
शिक्षकों का मुख्य तर्क है कि छठा वेतनमान 1 जनवरी 2006 से लागू हुआ था, लेकिन उन्हें इसका लाभ साल 2016 से दिया जा रहा है। पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने पर उन्हें 2006 से ही वेतनमान का लाभ मिलना चाहिए, जिससे उन्हें 10 साल का बकाया (एरियर) मिल सके। शिक्षक संघ के अनुसार, इस प्रक्रिया से प्रत्येक शिक्षक को लगभग 7 से 8 लाख रुपए तक का फायदा मिल सकता है, जिस पर 12% ब्याज दिए जाने की बात भी सामने आ रही है। इसके अलावा, शिक्षकों के मासिक वेतन में करीब 15 से 20 हजार रुपए तक का इजाफा हो सकता है।
सुप्रीम कोर्ट से एसएलपी खारिज होने के बाद बढ़ी उम्मीद
इस कानूनी लड़ाई की शुरुआत राजेश पांडेय समेत 497 शिक्षकों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करके की थी। उनका कहना था कि सरकार ने शिक्षा विभाग में संविलियन के लिए 2018 से पहले की उनकी शिक्षकीय सेवा को मान्यता नहीं दी थी। हाईकोर्ट द्वारा शिक्षकों के पक्ष में फैसला सुनाए जाने के बाद राज्य सरकार ने इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। हालांकि, 24 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की एसएलपी (SLP) को खारिज कर दिया, जिसके बाद शिक्षकों ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर कर आदेश का पालन कराने की मांग की। शिक्षक नेता उपेंद्र कौशल ने कहा है कि अब सरकार को बिना देरी किए हाईकोर्ट के आदेश पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।
अनुकंपा नियुक्ति के फैसले से परिवारों को संबल
एक अन्य राहत भरे कदम के तहत, शिक्षक संगठनों ने राज्य सरकार और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 600 से ज्यादा दिवंगत शिक्षकों और कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने के फैसले का स्वागत किया है। संगठनों का मानना है कि इस संवेदनशील कदम से प्रभावित परिवारों को नौकरी के साथ-साथ आर्थिक और सामाजिक संबल प्राप्त होगा।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह