धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और वाहनों की भारी आवाजाही के कारण राजधानी की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह 5 बजे टीटी नगर मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 दर्ज किया गया।

टीटी नगर स्टेशन पर दर्ज हुआ खतरनाक स्तर
राजधानी में सांस के मरीजों के लिए बढ़ी चिंता
भोपाल। स्टार समाचार वेब
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और वाहनों की भारी आवाजाही के कारण राजधानी की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह 5 बजे टीटी नगर मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 दर्ज किया गया। यह मध्यम श्रेणी का ऊपरी स्तर है, जो सामान्य से काफी खराब स्थिति को दशार्ता है। इससे संवेदनशील लोगों और सांस के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अब रविवार को दीपावली पर पटाखे जलने से प्रदूषण के स्तर में और बढ़ोतरी होने की आशंका जताई जा रही है।
हवा में घुले बारीक कण
मॉनिटरिंग स्टेशन के आंकड़ों के अनुसार, हवा में पीएम 2.5 का सब-इंडेक्स 197 और पीएम 10 का 160 दर्ज किया गया। इसके अलावा, नाइट्रोजन डाइआॅक्साइड का सब-इंडेक्स 59, कार्बन मोनोआॅक्साइड का 70, सल्फर डाइआॅक्साइड का 23 और ओजोन का 18 दर्ज हुआ। हवा में सबसे बारीक और खतरनाक माने जाने वाले पीएम 2.5 का स्तर अत्यधिक होना सबसे बड़ी चिंता का कारण बना हुआ है।
वाहनों के धुएं से बिगड़े हालात
धनतेरस के मौके पर न्यू मार्केट, चौक बाजार, एमपी नगर और पुराने शहर के प्रमुख व्यावसायिक इलाकों में खरीदारों का हुजूम उमड़ पड़ा। सड़कों पर वाहनों की बढ़ी संख्या से निकला धुआं, उड़ती धूल और जारी निर्माण गतिविधियां प्रदूषण बढ़ाने के मुख्य कारण बने हैं। अब दीपावली पर पटाखों का धुआं स्थिति को और गंभीर बना सकता है। आतिशबाजी से हवा में सल्फर और नाइट्रोजन के जहरीले यौगिक बढ़ सकते हैं।
दिवाली पर बढ़ जाएगा प्रदूषण का ग्राफ
दीपावली की रात और अगले दिन अदक का स्तर कहां तक पहुंचेगा, इसका सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है। यह पूरी तरह से पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल, हवा की गति और दिशा पर निर्भर करेगा। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि व्यापक आतिशबाजी के बाद रात और अगली सुबह प्रदूषण चरम पर होगा। यदि सुबह के समय धुंध छाई रही और हवा की गति धीमी पड़ी, तो आम लोगों को सांस लेने में भारी तकलीफ का सामना करना पड़ सकता है।
एक्यूआई के छह स्तर, किसका कितना असर
0 से 50 : अच्छा - हवा साफ, स्वास्थ्य पर बहुत कम असर।
51 से 100 : संतोषजनक - सामान्य लोगों को विशेष परेशानी नहीं।
101 से 200 : मध्यम - अस्थमा और सांस के मरीजों को परेशानी हो सकती है।
201 से 300 : खराब - लंबे समय तक संपर्क में रहने पर स्वस्थ लोगों को भी सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
301 से 400 : बहुत खराब - लंबे समय तक संपर्क में रहने से सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
401 से 500 : गंभीर - स्वस्थ लोगों पर भी असर, पहले से बीमार लोगों के लिए गंभीर स्थिति।
पीएम 2.5 सबसे ज्यादा खतरनाक
पीएम 2.5 के कण इतने छोटे होते हैं कि ये सांस के साथ फेफड़ों के भीतर तक पहुंच सकते हैं। लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से फेफड़ों और हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। पीएम 10 के कण नाक, गले और श्वसन तंत्र को प्रभावित करते हैं। वहीं कार्बन मोनोऑक्साइड शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने की प्रक्रिया को प्रभावित करती है।
इन लोगों को ज्यादा सावधानी की जरूरत
बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और अस्थमा या हृदय संबंधी बीमारी से जूझ रहे लोगों को प्रदूषण बढ़ने पर खुले में ज्यादा देर रहने से बचना चाहिए। पटाखों के धुएं के आसपास खड़े होने से बचें। सांस लेने में परेशानी, सीने में जकड़न या लगातार खांसी होने पर चिकित्सकीय सलाह लें।

धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़ और वाहनों की भारी आवाजाही के कारण राजधानी की हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। शनिवार सुबह 5 बजे टीटी नगर मॉनिटरिंग स्टेशन पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 197 दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 से 11 दिसंबर तक आयोजित होगा। खाद किल्लत, जहरीली शराब और बिजली कटौती पर सरकार को घेरेगा विपक्ष।
भोपाल में सफाई कर्मचारियों की 3 दिन से जारी हड़ताल से सड़कों पर 2550 टन कचरा जमा हो गया है। वीआईपी इलाकों से लेकर बाजारों तक गंदगी का आलम है। जानिए कर्मचारियों की माँगें और शहर के मौजूदा हालात।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस पर सीएम निवास में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज को गरीबों के कल्याण के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही बताया कि MP निवेश में देश में नंबर-1 है।
मध्य प्रदेश में 9 नवंबर को प्रदेशव्यापी गोवर्धन पूजा का आयोजन। सीएम मोहन यादव भोपाल के रविंद्र भवन से 5.51 लाख निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए 60 करोड़ से अधिक की राशि करेंगे ट्रांसफर। जानें पूरी डिटेल।
मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. निशांत खरे को प्रदेश कार्यालय प्रभारी नियुक्त किया है। जानिए संगठन में हुए इस बड़े बदलाव और कार्यकारिणी के इतिहास के बारे में।
मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 1 से 3 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' का आयोजन। थीम 'विरासत से विकास के पथ की ओर अग्रसर प्रदेश'। मोनाली ठाकुर और मामे खान के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 102 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति और किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर व ई-स्कूटर।
मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में 30.18 करोड़ के फर्जीवाड़े मामले में ईडी ने सिरोंज जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ शोभित त्रिपाठी की 5.37 करोड़ की संपत्तियां अटैच की हैं। जानें पूरा मामला विस्तार से।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के 12 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी की है। पढ़ें कब से लागू होगा बढ़ा हुआ भत्ता और एरियर के भुगतान का पूरा शेड्यूल।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में लंबित जमानत अर्जियों के शीघ्र निराकरण के लिए चीफ जस्टिस के निर्देश पर 7 विशेष एकल पीठों का गठन किया गया है। 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे सुनवाई हो रही है। पढ़ें पूरी विस्तृत रिपोर्ट।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह