एमपी-यूपी सीमा के जंगलों में संदिग्ध असलहाधारियों की गतिविधियों की सूचना से पुलिस अलर्ट हुई। सतना पुलिस ने ग्रामीणों, चरवाहों और किसानों से जानकारी जुटाकर जंगलों में सर्चिंग की और संदिग्धों की तलाश तेज की।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
भले ही तराई से डकैतों का सफाया हो चुका हो लेकिन बीच-बीच में स्थानीय युवक असलहे लेकर जंगल में घूमकर छोटी- मोटी वारदातें कर दहशत फैलाते रहते हैं। इन दिनों पुन: एमपी- यूपी की सीमा के कई जंगलों में संदिग्ध असलहा धारियों के मूवमेंट की खबर पर दोनों राज्यों की पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। सोमवार को दोनों राज्यों की पुलिस ने जंगल में उतर कर सर्चिंग की। सर्चिग के दौरान चरवाहों, जंगल से लगे खेत में काम करने वाले किसानों और ग्रामीणों से संवाद कर पुलिस टीम ने जानकारियां एकत्र की।
यूपी पुलिस कई दिनों से कर रही तलाश
जानकारी के अनुसार यूपी के चित्रकूट जिले के मारकुंडी और मानिकपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध युवकों की गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। इनके द्वारा कुछ छोटी- मोटी वारदातें भी की गर्इं। जंगल में संदिग्ध असलहाधारियों की मौजूदगी की खबर मिलते ही पहाड़ी, मानिकपुर, मारकुंडी थाना की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से जंगलों में सर्चिँग शुरू कर दी। सूत्रों ने बताया कि यूपी पुलिस की सक्रियता जंगल में बढते ही संदिग्ध असलहाधारी एमपी सीमा की तरफ भाग आए। एमपी की सीमा में आकर चित्रकूट (नयागांव) थाना क्षेत्र के जंगलों में पनाह ले ली।
एसपी के इनपुट पर सक्रिय हुई पुलिस
यूपी के कुछ संदिग्ध जिले की सीमा में प्रवेश कर जंगल में छिपे हैं और उनके पास असलहे भी हैं। ऐसी जानकारी पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह तक पहुंची। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने संदिग्धो की पहचान के लिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद चित्रकूट थाना प्रभारी नीलेश तिवारी, धारकुंडी थाना प्रभारी विजय सिंह कुशवाह, मझगवां थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे की अगुवाई में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने एमपी - यूपी की सीमा से लगे कई जंगलों में दोपहर बाद सर्र्चिंग शुरू की। सर्र्चिग के दौरान जंगल के बीच रहने वाले ग्रामीणों, जंगल जाने वाले चरवाहों और खेत में काम करने वाले किसानों से संवाद कर पुलिस ने जानकारी ली। किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।
बटोही में हैं मूवमेंट
सूत्रों की मानें तो यूपी की सीमा से निकल कर संदिग्धो की टोली जिले के चित्रकूट (नयागांव) थाना क्षेत्र के बटोही जंगल में पिछले तीन दिनों से पनाह लिए हुए है। इनमें से कुछ संदिग्धों की रिश्तेदारी और जान - पहचान बटोही जंगल से लगे गांव में रहने वाले कुछ लोगों से है जिनके द्वारा इन्हें भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सोमवार को भी संदिग्धों की टोली बटोही के जंगल में मौजूद थी। पुलिस टीम के बटोही जंगल पहुंचते ही संदिग्धों की टोली पहाड़ की तरफ चली गई। इन्हीं सूत्रों ने बताया कि संदिग्धो की संख्या पांच हैं और वे यूपी के मानिकपुर, मारकुं डी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, इनके पास असलहे भी हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के इंदौर में 3 से 5 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक होने जा रही है। शताब्दी वर्ष के समापन और संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
मंडला नगर पालिका CMO गजानन नाफड़े 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार। 15 लाख के भुगतान के एवज में मांग रहे थे कमिशन।
सतना में शिक्षक दंपती के सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने करीब आठ लाख रुपये का सामान बरामद किया, सराफा कारोबारी फरार है।
सतना में शादी से इनकार करने पर महिला पर दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया।
गोरसरी पहाड़ में डेरा जमाए नर हाथी ई-5 को सुरक्षित पकड़ने वन विभाग का रेस्क्यू अभियान जारी है। मैहर के मां शारदा मंदिर की त्रिकूट पहाड़ी पर तेंदुए की आवाजाही सीढ़ियों तक पहुंच गई।
मध्य प्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा की धमाकेदार वापसी हुई है। भोपाल, इंदौर समेत 7 शहरों में 351 बसों के साथ 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा' की शुरुआत की गई है। जानिए किराए, रूट, इलेक्ट्रिक बसों की खासियत और सरकार के आगामी लक्ष्यों के बारे में पूरी जानकारी।
सतना जिला अस्पताल में 24 घंटे में तीन गर्भस्थ शिशुओं की मौत और छह माह में 14 मातृ मृत्यु के बाद स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक बुलाई है। उपचार, रेफरल, संसाधनों और व्यवस्थाओं की जांच होगी।
सतना जिले में पांच स्वास्थ्य केन्द्रों के उन्नयन का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। कोठी सीएचसी को 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल, सिंहपुर और परसमनिया को सीएचसी बनाने का प्रस्ताव है।
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।