मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, मध्य प्रदेश समाचार, डॉ. मोहन यादव, सामान्य प्रशासन विभाग, सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, MP News, Jan Vishwas Abhiyan

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनता के करीब बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार राज्य में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 की शुरुआत होने जा रही है। यह अभियान आगामी 7 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर 8 जनवरी 2027 तक संचालित होगा। इसके तहत शासन ने सभी प्रमुख विभागों, विभागाध्यक्षों, कलेक्टर्स और कमिश्नर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं ताकि मैदानी स्तर पर आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
इस अभियान की मुख्य विशेषता यह है कि यह प्रत्येक सप्ताह के पांचवें दिन यानी हर शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के अनुसार, इस दिन किसी भी स्तर पर (विभाग, संभागायुक्त या जिला कलेक्टर कार्यालय) किसी भी प्रकार की ऑनलाइन या ऑफलाइन समीक्षा बैठकों का आयोजन नहीं किया जाएगा, ताकि अधिकारी पूरी तरह से मैदानी कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकें। सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष और जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का चयन कर अनिवार्य रूप से फील्ड भ्रमण करेंगे और जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे।
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान मुख्य रूप से चार स्तंभों पर आधारित है—संवाद, समाधान, संवेदनशीलता और सादगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र भ्रमण, निरीक्षण और जन-संवाद के माध्यम से आम जनता की शिकायतों का तुरंत निराकरण करना है। इसके साथ ही, यह अभियान शासकीय योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की मॉनीटरिंग और लोक सेवाओं का समय-सीमा में प्रदाय सुनिश्चित करने में भी मददगार साबित होगा।
अभियान के दौरान अधिकारियों का मुख्य फोकस लंबित मामलों के निपटारे पर रहेगा। सभी विभागों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रत्येक सप्ताह CM हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी स्तर पर कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रहे और सभी आवेदनों का समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत निराकरण हो सके। संभाग स्तर पर पदस्थ वरिष्ठ अधिकारी भी अपने क्षेत्राधिकार के जिलों में जाकर विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे।
जन-विश्वास अभियान के दौरान प्रशासनिक सादगी और मितव्ययिता का विशेष पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। भ्रमण पर निकलते समय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे वाहनों के काफिले को सीमित रखें और यथासंभव वाहन पूलिंग (Vehicle Pooling) का उपयोग करें। इस संबंध में सभी शासकीय विभागों, अधीनस्थ कार्यालयों और जिला इकाइयों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि प्रशासनिक अमला जनता के बीच एक सादगीपूर्ण और संवेदनशील संदेश लेकर पहुंचे।
भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छात्राओं और शिक्षकों के साथ आत्मीय संवाद किया। जानें उन्होंने क्या दिए सफलता के टिप्स और शिक्षा पर क्या कहा।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, मध्य प्रदेश समाचार, डॉ. मोहन यादव, सामान्य प्रशासन विभाग, सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, MP News, Jan Vishwas Abhiyan
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के कुशवाह समाज पर दिए गए 'गुलाटी' वाले बयान पर भारी विवाद और विरोध के बाद, उन्होंने पत्र जारी कर अपने शब्द वापस लिए और समाज से माफी मांगी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन में 'संगठन सृजन अभियान' के तहत सभी प्रकोष्ठ और जिला इकाइयां तत्काल प्रभाव से भंग कर दी गई हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल में आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग और अवैध निर्माण मामले में मध्य प्रदेश सरकार को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने जांच समिति पर रोक लगाते हुए हाईकोर्ट के सभी स्टे आर्डर निरस्त कर दिए हैं।
रीवा के चोरहटा क्षेत्र में अवैध पत्थर लोड हाईवा की टक्कर से 13 वर्षीय छात्रा गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में तोड़फोड़ की और अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई की मांग उठाई।
संजय दुबरी टाइगर रिजर्व की चर्चित बाघिन टी-29 लंबे समय से अपने पुराने क्षेत्र से गायब है। विशेषज्ञ इसे जंगलों में आग, मानवीय हस्तक्षेप और बदलते प्राकृतिक आवास से जोड़कर गंभीर चेतावनी मान रहे हैं।
सतना में सराफा कारोबारी के सूने घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए भोपाल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 37.62 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए।
सतना के अमकुई में तीन दिन से लापता युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पुलिस पर पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ हुई। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच तेज कर दी गई।
सतना और मैहर में सात अगस्त से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शुरू होगा। हर शुक्रवार अधिकारी जनता के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनेंगे, योजनाओं की समीक्षा करेंगे और मौके पर समाधान का प्रयास करेंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह