सतना के नागौद क्षेत्र में अज्ञात चोर 7.20 किलोमीटर बिजली तार और 17 पोल क्षतिग्रस्त कर गए। आठ ट्रांसफार्मरों की सप्लाई प्रभावित हुई, जिससे कई गांवों और 60 से अधिक किसानों की बिजली बाधित हो गई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नागौद तहसील अंतर्गत नागौद ग्रामीण वितरण केंद्र के क्षेत्र में विद्युत अधोसंरचना को भारी नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने 11 केवी विद्युत लाइन के 17 पोल क्षतिग्रस्त कर लगभग 7.20 किलोमीटर लंबी बिजली की तार चोरी कर ली। घटना के कारण कई गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है और ग्रामीणों को अंधेरे का सामना करना पड़ रहा है। इस घटना के चलते 60 से अधिक किसानों के पम्प कनेक्शन बंद हो गए हैं जिन्हे इस सीजन में ज्यादा नुकसान होगा। तार चोरी और पोल छतिग्रस्त के चलते कई दिन तक बिजली बहाली में समय लगेगा। हालांकि बिजली कंपनी के अधिकारी इस प्रयाश में लगे हुए हैं कि जल्द ही सभी किसानों को बिजली सप्लाई मिल जाए। गौरतलब है कि तार चोरी का यह कोई पहला मामला नहीं है। विगत 19 माह में 232 किमी तार चोरी हो चुकी है। सभी मामलों में एफआईआर भी की गई है लेकिन अब तक किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।
8 विद्युत ट्रांसफार्मरों की सप्लाई प्रभावित
मामले को गंभीरता से लेते हुए सतना वृत्त के अधीक्षण अभियंता प्रशांत सिंह के निर्देश पर सोमवार को नागौद ग्रामीण वितरण केंद्र के कनिष्ठ अभियंता (जेई) रावेन्द्र सिंह चौधरी उम्र 39 साल निवासी ग्राम बरहटा थाना उचेहरा ने नागौद थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 29 जून के मध्यरात्रि लगभग 1 बजे 33/11 केवी उपकेंद्र वसुधा से निकलने वाली 11 केवी बरकछी फीडर लाइन पर यह वारदात ग्राम सलैया कोठार से हिलौंधा के बीच हुई। चोरों ने सलैया कोठार के आगे स्थित डबल पोल टेपिंग डीपी से लेकर हिलौंधा टगर तक कुल 17 पीसीसी पोलों को नुकसान पहुंचाया तथा 34 स्पान में फैली विद्युत लाइन का कंडक्टर तार लगभग 7.20 किमी काटकर ले गए। घटना से क्षेत्र के 8 विद्युत ट्रांसफार्मरों की सप्लाई प्रभावित हो गई, जिससे कई गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। ग्रामीणों को गर्मी और अन्य दैनिक आवश्यकताओं के बीच गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली कंपनी को लाखों का नुकसान
पुलिस को दी गई रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि यह संपूर्ण विद्युत लाइन मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकार क्षेत्र में आती है। अज्ञात चोरों द्वारा विद्युत लाइन को क्षति पहुंचाकर बड़ी मात्रा में तार चोरी की गई है, जिससे वितरण कंपनी को लाखों रुपये की क्षति होने के साथ-साथ उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। पुलिस ने जेई की शिकायत पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं विद्युत विभाग क्षतिग्रस्त लाइन के सुधार और प्रभावित गांवों में जल्द से जल्द बिजली बहाल करने के प्रयासों में जुटा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए विद्युत लाइनों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की आवश्यकता है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।