सतना जिले के नागौद में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के 24 घंटे के अंदर नागौद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नागौद के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पांडेय के नेतृत्व में की गई। घटना के सम्बंध में नागौद पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 4 जनवरी को फरियादिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई की करीब 3 वर्ष से अर्जुन सिंह राजपूत निवासी सेमरा खुर्द थाना पवई जिला पन्ना से इंस्टाग्राम के माध्यम से मेरी बात होती थी, इंस्टाग्राम में अर्जुन राजपूत ने मुझे अपना मोबाइल नम्बर दिया था जिससे वह अपने भतीजे के मोबाइल से बात करती थी। 31 दिसम्बर को अपने बडेÞ मामा के घर ग्राम रेरुआ आई थी, ग्राम रेरुआ में दो दिन तक रुकी रही और 1 जनवरी को अपने मोबाइल से अर्जुन राजपूत को फोन से बताया कि आज मैं खैरुआ मंदिर नागौद भाभी के साथ जाउंगी और फिर 2 जनवरी को अपने घर ग्राम सिजहटी जाउंगी। थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक 2 जनवरी को दोपहर करीबन 3 बजे मेरे बताये अनुसार अर्जुन सिंह राजपूत मुझे नागौद बस स्टैंड मेंं मिला और अपनी मोटर साइकिल में बैठाकर नागौद बल्लाधार पुल के नीचे ले जाकर जबरजस्ती मेरे साथ दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें: दिव्यांग छात्रों में 40 फीसदी की बौद्धिक क्षमता कमजोर, सामान्य स्कूलों में पढ़ाई पर सवाल
शादी न करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी
पीड़ित के मुताबिक आरोपी दुष्कर्म करने के साथ ही धमकाया कि अगर तुम मुझसे शादी नर्हीं करोगी तो तुम्हे व तुम्हारे परिवार को जान से खतम कर दूंगा। रिपोर्ट पर अपराध कायम कर नागौद पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया। विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की गई। आरोपी अर्जुन सिंह राजपूत को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा दिया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पांडेय, उप निरीक्षक सत्यकीर्ति सिंह, एएसआई मुकेश सिंह, आरक्षक शैलेन्द्र गुर्जर, आरक्षक सुरेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
यह भी पढ़ें: धान परिवहन में लापरवाही, नान ने ठेकेदार पर लगाया 32 लाख से अधिक जुर्माना

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।