पन्ना जिले में बीएससी फाइनल ईयर की टॉपर छात्रा सृष्टि मिश्रा की आत्महत्या ने सभी को झकझोर दिया। पुलिस को वीडियो, सुसाइड नोट और चैट मिले हैं, जिनके आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। श्वेता विजय जैन और अलका दीक्षित ने जेल में नेताओं और कारोबारियों को फंसाने की साजिश रची थी। जानिए पूरा मामला।
भोपाल के ऐशबाग में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि दो युवक सोशल मीडिया से फोटो चुराकर AI टूल्स से अश्लील तस्वीरें बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रीवा के मऊगंज में हनी ट्रैप मामले में फरार युवती और उसका प्रेमी उड़ीसा से गिरफ्तार, मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले, कई महीनों से ब्लैकमेलिंग गिरोह सक्रिय होने का खुलासा हुआ
मैहर में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती युवक के लिए बड़ा धोखा साबित हुई। युवती के बुलावे पर मिलने पहुंचे युवक को घर के अंदर ले जाकर मारपीट, निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया गया और ब्लैकमेल कर फोन पे से 56 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।
मैहर जिले के अमरपाटन में युवक की आत्महत्या, सुसाइड नोट और वीडियो में पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली व धमकी के गंभीर आरोप।
IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले विपराज निगम को एक अज्ञात महिला से जान से मारने की धमकी और ब्लैकमेलिंग के कॉल आ रहे हैं। युवा क्रिकेटर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जानिए पूरा मामला।
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में पुलिस ने एक हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। शादी से पहले के वीडियो को वायरल करने की धमकी से तंग आकर एक विवाहित महिला ने अपने जीजा को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महिला और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मध्य प्रदेश के नौगांव में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने का मामला सामने आया है। नगरपालिका के दो अस्थायी कर्मचारियों समीर मंसूरी और कलीम मंसूरी ने छात्रा को परेशान किया, जिसके खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और सीएमओ ने सख्त कार्रवाई की बात कही है।
सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र के मझगवां गांव में एक विवाहित महिला ने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। आरोपी युवक ने महिला के गाल को दांत से काटते हुए उसकी तस्वीर खींची और धमकियों के जरिए उसे मानसिक प्रताड़ना देता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।






















