NEET UG पेपर लीक मामले में CBI ने लातूर से ₹100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य के मालिक शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के मोबाइल से लीक पेपर बरामद हुआ है।

NEET UG पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। सोमवार को जांच एजेंसी ने इस मामले में 10वीं गिरफ्तारी की। CBI ने महाराष्ट्र के लातूर से मशहूर 'रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस' (RCC) के डायरेक्टर शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को हुई छापेमारी के दौरान मोटेगांवकर के मोबाइल फोन से NEET UG का लीक पेपर बरामद हुआ था, जिसके बाद यह ठोस कार्रवाई की गई।
जांच में सामने आया है कि शिवराज रघुनाथ मोटेगांवकर का कोचिंग नेटवर्क बेहद विशाल है। लातूर समेत महाराष्ट्र के 7 जिलों में उसकी 'रेणुकाई केमिस्ट्री क्लासेस' (RCC) चलती हैं, जिसका सालाना टर्नओवर करीब ₹100 करोड़ रुपये है।
CBI के मुताबिक, मोटेगांवकर महज एक मोहरा नहीं बल्कि उस संगठित गिरोह का एक मुख्य हिस्सा है, जो परीक्षा से पहले पेपर लीक कराने और उसे आगे फैलाने का काम कर रहा था। आरोपी ने परीक्षा से काफी पहले यानी 23 अप्रैल को ही NEET UG का प्रश्नपत्र और उसकी आंसर-की (Answer Key) हासिल कर ली थी और इसे कई अन्य लोगों तक पहुंचाया था।
मोटेगांवकर पर CBI की नजर पिछले कुछ दिनों से थी। 15 मई को जांच टीम ने उसके घर पर करीब 8 घंटे तक मैराथन पूछताछ की थी। इसके बाद रविवार को CBI की टीमों ने लातूर स्थित RCC के मुख्य कार्यालय (मेन ऑफिस) पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।
इस तलाशी के दौरान न सिर्फ कई संदिग्ध दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त किए गए, बल्कि मोटेगांवकर के पर्सनल मोबाइल से लीक पेपर के अंश भी बरामद हुए। इसी पुख्ता सबूत के आधार पर सोमवार को उसकी आधिकारिक गिरफ्तारी दर्ज की गई।
इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब कई सफेदपोश चेहरे भी बेनकाब होने की कगार पर हैं। CBI को अंदेशा है कि मोटेगांवकर ने अपने कोचिंग सेंटर के कई छात्रों को परीक्षा से पहले ही लीक पेपर के सवाल और जवाब उपलब्ध करा दिए थे। इसके अलावा, जांच एजेंसी को यह भी इनपुट मिला है कि लातूर के कई नामचीन डॉक्टरों ने अपने बच्चों के लिए इस गिरोह से भारी-भरकम रकम देकर लीक पेपर खरीदा था। फिलहाल इन डॉक्टरों की भूमिका की भी बारीकी से जांच की जा रही है।
NEET-UG पेपर लीक घोटाले में केंद्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इस देशव्यापी रैकेट में अब तक कुल 10 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन 10 गिरफ्तार आरोपियों में से 6 अकेले महाराष्ट्र से हैं, जो यह इशारा करता है कि इस पूरे घोटाले का एक बड़ा केंद्र महाराष्ट्र में सक्रिय था। CBI अब मोटेगांवकर को रिमांड पर लेकर गिरोह के अन्य सदस्यों और पैसों के लेन-देन के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।