नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। जानें, नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकीं सुशीला कार्की के बारे में, उनका भारत से रिश्ता और नेपाल के मौजूदा हालात।

नेपाल. स्टार समाचार वेब.
नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच देश को अंतरिम प्रधानमंत्री मिल गया है। नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश रह चुकीं सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाया गया है। तख्तापलट के तीन दिन बाद सेना, राष्ट्रपति और युवा (Gen-Z) नेताओं के बीच कई दौर की बैठकों के बाद उनके नाम का फैसला हुआ। युवा आंदोलनकारियों की मांग पर, नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने संसद को भंग कर दिया है।
इस बीच, नेपाल में चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ आंदोलन के दौरान भारतीय पत्रकारों पर हमले की कई घटनाएं सामने आई हैं। आज भी दो भारतीय पत्रकारों के साथ मारपीट और बदसलूकी की गई।
गौरतलब है कि 9 सितंबर को युवा आंदोलनकारियों ने नेपाल में तख्तापलट किया था, जिसके बाद संसद, राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री ओली के निजी आवासों को आग लगा दी गई थी। इस हिंसा में अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
सुशीला कार्की के बारे में...
कानूनी और राजनीतिक करियर:
वकालत: सुशीला कार्की ने 1979 में विराटनगर में वकालत की शुरुआत की।
न्यायपालिका: 2009 में वह सर्वोच्च न्यायालय में एड-हॉक न्यायाधीश नियुक्त हुईं और 2010 में स्थायी न्यायाधीश बनीं।
मुख्य न्यायाधीश: 11 जुलाई 2016 को वह नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं और 7 जून 2017 तक इस पद पर रहीं। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया।
अंतरिम प्रधानमंत्री: नेपाल में हाल ही में हुए तख्तापलट के बाद, उन्हें अंतरिम प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उन्होंने 'न्याय' नामक एक आत्मकथा भी लिखी है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर हुए हमले और सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की पूरी घटना की जानकारी पढ़ें।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव: कुनार और हेलमंद में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नागरिकों की मौत के दावों और दोनों देशों के रुख की पूरी रिपोर्ट।
सीरिया के होम्स प्रांत में काम से लौट रहे कर्मचारियों की बस पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी घटना और सुरक्षा हालात की रिपोर्ट।
लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से दिए गए युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान इस वक्त आर्थिक और सैन्य रूप से भारी दबाव में है। इसी वजह से वह जल्दबाजी में समझौता करना चाहता है।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।