नितिन नबीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने जाने के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के समर्थन के साथ, जानें क्या है चुनाव का पूरा शेड्यूल और कौन हैं नितिन नबीन।

नितिन नबीन ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन भरा.
नई दिल्ली. स्टार समाचार वेब
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में नए युग की शुरुआत होने जा रही है। बिहार के अनुभवी नेता और पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुना जाना लगभग तय है। सोमवार यानी 19 जनवरी को दोपहर नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित वरिष्ठ नेताओं ने उनके पक्ष में समर्थन पत्र सौंप दिए हैं।
भाजपा के संगठनात्मक ढांचे के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया आज ही पूरी कर ली जाएगी।
नामांकन दाखिल करना: दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक।
नामांकन की जांच: शाम 4:00 बजे से 5:00 बजे तक।
नाम वापसी: शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक।
घोषणा: यदि कोई अन्य उम्मीदवार मैदान में नहीं आता है, तो कल आधिकारिक रूप से उनके नाम की घोषणा कर दी जाएगी। (विशेष स्थिति में मतदान 20 जनवरी को होगा)।
नितिन नबीन कल सुबह 11:30 बजे औपचारिक रूप से अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे।
नितिन नबीन बिहार राजनीति का एक प्रमुख चेहरा हैं। उनके राजनीतिक सफर की मुख्य बातें:
पांच बार के विधायक: वे पटना की बांकीपुर सीट से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं।
संगठनात्मक अनुभव: हाल ही में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।
सफर: उन्होंने पहली बार 2006 में पटना पश्चिम से विधानसभा का चुनाव जीता था।
संबंधित खबरें

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।