नीतीश कुमार ने पहली बार गृह विभाग छोड़ा, अब डिप्टी CM सम्राट चौधरी को जिम्मेदारी। मंगल पांडेय स्वास्थ्य मंत्री, श्रेयसी सिंह को खेल विभाग मिला। जानें मंत्रियों के विभागों की पूरी लिस्ट और कैबिनेट के बड़े फैसले।

नीतीश मंत्रिमंडल में विभागों का बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहली बार अपना सबसे महत्वपूर्ण विभाग, गृह विभाग, छोड़ दिया है। यह विभाग अब BJP के खाते में चला गया है, जिसकी जिम्मेदारी डिप्टी CM सम्राट चौधरी संभालेंगे। बदलाव में मंगल पांडेय को स्वास्थ्य विभाग का अहम जिम्मा सौंपा गया है। मंत्रिमंडल में पहली बार शामिल हुईं अंतर्राष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह को खेल विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

मुख्य आकर्षण:
नीतीश कुमार ने गृह विभाग छोड़ा, जिम्मेदारी डिप्टी CM सम्राट चौधरी को।
मंगल पांडेय को मिला स्वास्थ्य विभाग।
पहली बार मंत्री बनीं नेशनल शूटर श्रेयसी सिंह को खेल विभाग सौंपा गया।
विभागों के बंटवारे से पहले, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बीजेपी कोटे के मंत्रियों की विभागों की सूची लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक चर्चा हुई। इसके बाद, जदयू (JDU) कोटे के मंत्रियों के विभागों पर अंतिम मुहर लगाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ललन सिंह, संजय झा और विजय कुमार चौधरी के साथ डेढ़ घंटे तक अहम बैठक की।
सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती अटकलों के विपरीत, जहां यह माना जा रहा था कि सीएम गृह विभाग अपने पास रखेंगे, एक बड़ा बदलाव करते हुए उन्होंने इसे बीजेपी को सौंप दिया। हालांकि, ऐसी खबरें भी थीं कि सम्राट चौधरी पहले की तरह वित्त मंत्रालय संभाल सकते हैं, जबकि जदयू कोटे के मंत्रियों के पास संभवतः उनके पुराने विभाग ही बरकरार रह सकते हैं।
विभागों के बंटवारे के बाद, नई कैबिनेट की पहली बैठक जल्द ही आयोजित होगी। इस बैठक में 18वीं विधानसभा के पहले सत्र की तारीख तय करने और उस पर मुहर लगने की संभावना है। सरकार गठन के बाद मंत्रियों की यह पहली औपचारिक बैठक होगी, जिसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।