इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तानाशाही का आरोप लगाया है। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने और संसद से सीईसी को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
चुनाव आयोग में आंतरिक कलह को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट सामने आने के बाद देश की राजनीतिक गलियारों में भूचाल आ गया है। रिपोर्ट में चुनाव आयोग के गहन केंद्रीकरण, मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यशैली और अन्य आयुक्तों की राय की अनदेखी किए जाने जैसे गंभीर खुलासे हुए हैं। इसके बाद से विपक्ष ने आक्रामक रुख अपनाते हुए एसआईआर (SIR) प्रक्रिया को पूरी तरह से रद्द करने की मांग कर दी है। सीपीएम (CPI-M) सांसद जॉन ब्रिटास ने मौजूदा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास ने 'इंडियन एक्सप्रेस' में छपी रिपोर्ट का हवाला देते हुए स्पष्ट तौर पर कहा है कि ज्ञानेश कुमार की अगुवाई वाला आयोग अब निष्पक्ष चुनाव आयोग नहीं रह गया है। यह मुख्य चुनाव आयुक्त की एकतरफा तानाशाही में तब्दील हो चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, दो चुनाव आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में 14 बार औपचारिक रूप से अपनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इसके बावजूद नए मतदाताओं को जोड़ने और बड़ी संख्या में नाम हटाने की प्रक्रिया को बिना आम सहमति के आगे बढ़ाया गया, जिसे विपक्षी नेताओं ने अनधिकृत और गैर-कानूनी करार दिया है।
सांसद जॉन ब्रिटास ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जब तीन में से दो चुनाव आयुक्त खुद यह बात रिकॉर्ड पर ला रहे हैं कि यह पूरी प्रक्रिया गैर-कानूनी है और मतदाता सूची की विश्वसनीयता को समाप्त कर रही है, तो न्यायपालिका की इस पर चुप्पी एक प्रकार की मिलीभगत प्रतीत होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुपके से नाम काटने और फॉर्म 6 में बदलाव करने जैसे कदमों से विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले युवा वर्ग को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जॉन ब्रिटास ने जानकारी दी कि संसद में पहले ही संवैधानिक नियमों के तहत मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए नोटिस दिया जा चुका है, जिस पर लगभग 70 सदस्यों के हस्ताक्षर हैं, जबकि निर्धारित संख्या केवल 50 है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं के कथित दुरुपयोग को रोकने के लिए संविधान ऐसे अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि या तो एसआईआर प्रक्रिया को तुरंत रद्द किया जाए और सीईसी को हटाया जाए, अन्यथा यह मान लिया जाना चाहिए कि देश में निष्पक्ष चुनावों का दौर समाप्त हो रहा है।
भाजपा ने कहा- लगातार मिल रही हार की बाैखलाहट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनाव आयोग (ECI) और एसआईआर से जुड़े हालिया विवाद पर अपनी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया दे दी है। बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे तमाम आरोपों का कड़े शब्दों में खंडन किया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव में लगातार मिल रही हार से बौखलाकर विपक्षी दल अब देश की निष्पक्ष और संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रहे हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तानाशाही का आरोप लगाया है। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने और संसद से सीईसी को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।
चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI को शामिल करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट की बेंच का बंटा हुआ फैसला। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की टिप्पणियां और 5 जजों की बेंच के गठन की संभावना।
पटना हाईकोर्ट के उस विवादित फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें सलवार उतारने और सीने को दबाने की कोशिश को रेप की कोशिश नहीं माना गया था। जानें इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है। संजय भाटिया को राजस्थान और बिप्लब कुमार देव को मध्य प्रदेश का प्रभार सौंपा गया है। जानिए किस नेता को मिली कौन सी जिम्मेदारी।
बिहार के पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न गंगा घाटों पर कर्मा-धर्मा पूजा के बाद मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसे सामने आए हैं। अथमलगोला, बख्तियारपुर और बाढ़ थाना क्षेत्रों में गंगा नदी में स्नान और विसर्जन के दौरान 11 लोग डूबने लगे।
बिहार के जमुई में छात्रा से बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है, जबकि भागने की कोशिश में दूसरे आरोपी का पैर टूट गया।
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानिए पूरी चुनावी प्रक्रिया, तारीखें और जरूरी नियम।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरी की 105 घटनाएं कैद हुई हैं। एसआईटी 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी।
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मध्यप्रदेश से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए रूट, टाइमिंग और स्टेशनों की पूरी सूची।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह