पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 30 मई से 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है। PCB ने शाहीन अफरीदी की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। आईपीएल 2026 (IPL 2026) के रोमांच के बीच खेली जाने वाली इस सीरीज की शुरुआत 30 मई से होने जा रही है। पीसीबी ने इस बार टीम की कमान स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के हाथों में सौंपी है, जबकि टीम में कई नए चेहरों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस महत्वपूर्ण सीरीज के लिए पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम को टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा पाकिस्तान के कोर बॉलिंग अटैक और सीनियर खिलाड़ियों पर भरोसा जताया गया है। स्टार स्पिन ऑलराउंडर शादाब खान, तेज गेंदबाज नसीम शाह और अपनी रफ्तार के लिए मशहूर हारिस रऊफ भी इस 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं।
चयनकर्ताओं ने इस सीरीज में भविष्य की तैयारियों को देखते हुए कुछ युवा खिलाड़ियों को प्रमोट किया है। पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू कर चुके अहमद दानियाल, अराफत मिन्हास और रोहेल नजीर को पहली बार वनडे टीम के स्क्वॉड में जगह मिली है।
पाकिस्तानी फैंस के लिए एक बड़ा झटका यह है कि स्टार ओपनर फखर जमान और युवा बल्लेबाज सैम अयूब इस सीरीज में खेलते नजर नहीं आएंगे। पीसीबी के मुताबिक, दोनों खिलाड़ी पूरी तरह फिट नहीं हैं और इस समय मेडिकल टीम की देखरेख में अपना रिहैब (Rehab) पूरा कर रहे हैं। इसके अलावा, विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान भी बीमारी के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
उस्मान खान की अनुपस्थिति को देखते हुए चयनकर्ताओं ने मुहम्मद गाजी घोरी और रोहेल नजीर के रूप में दो विशेषज्ञ विकेटकीपरों को टीम में जगह दी है। सीरीज की तैयारियों को मजबूत करने के लिए पाकिस्तान की पूरी टीम शुक्रवार को इस्लामाबाद में जुटने वाली है, जहाँ एक विशेष ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा।
शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान)
सलमान अली आगा (उपकप्तान)
अब्दुल समद
अबरार अहमद
अहमद दानियाल
अराफत मिन्हास
बाबर आजम
हारिस रऊफ
माज सदाकत
मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर)
रोहेल नजीर (विकेटकीपर)
नसीम शाह
साहिबजादा फरहान
शादाब खान
शमील हुसैन
सुफियान मोकिम
यह भी पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 124 रन से करारी शिकस्त दी। ईशान किशन के नाबाद 80 रन और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में प्रवेश किया, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा।
एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के आखिरी मिनट में अभिषेक ने शानदार गोल कर भारत को जीत दिलाई।
भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 50 ओवर में 405 रन बनाए। वेस्टइंडीज का वनडे में यह सबसे बड़ा स्कोर है।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया है। बुधवार को भारत ने महज 5 घंटे के भीतर चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इनमें से 3 गोल्ड तीरंदाजी (आर्चरी) और 1 शूटिंग से आया। इस धमाकेदार प्रदर्शन की बदौलत भारत मेडल टैली में 7वें स्थान पर पहुंच गया है।
एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भारत की स्टार निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं के ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 26 वर्षीय नीरू इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।
एशियाई खेलों में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सोमवार को तीरंदाजी, शूटिंग, मुक्केबाजी और कुराश समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चुनौती पेश की। भारत 39 पदकों के साथ पदक तालिका में 12वें स्थान पर बना हुआ है।
एशियाई खेल 2026 के आठवें दिन भारत को मुक्केबाजी से बड़ी खुशखबरी मिली, जबकि बैडमिंटन कोर्ट से निराशा हाथ लगी। मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पुरुषों की 80 किग्रा श्रेणी के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला पदक पक्का कर लिया है।
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है। महिला टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा। जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है।
महिला पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के यौन उत्पीड़न मामले में बरी किए जाने के फैसले को दिल्ली की सेशन कोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में 'आदर्श पीड़िता' की रूढ़िवादी सोच और तारीखों को आधार बनाने पर सवाल उठाए गए हैं।
मध्यप्रदेश में इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाई-वोल्टेज टी-20 मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे जैसे ही टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हुई, फैंस टिकट बुक करने के लिए टूट पड़े।