पन्ना के बृहस्पति कुंड में सेल्फी लेते समय युवक गहरी खाई में गिर गया, जिसकी एसडीआरएफ ने 24 घंटे बाद तलाश कर शव बरामद किया। हादसे के बाद पर्यटक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं।

हाइलाइट्स:
पन्ना, स्टार समाचार वेब
जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बृहस्पति कुंड में सेल्फी लेने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। ग्राम इम्लोनिया निवासी सुखेंद्र गोंड पिता बुद्ध सिंह गोंड अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था। खतरनाक किनारे पर खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी लेते समय उसका पैर फिसल गया और वह सैकड़ों फीट गहरी खाई में उफनते पानी के बीच जा गिरा। हादसे में उसके साथ मौजूद दो अन्य दोस्त किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे।
घटना 2 अगस्त की दोपहर की है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, गोताखोर और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा, लेकिन कुंड की अत्यधिक गहराई, तेज जलप्रवाह और दुर्गम चट्टानों के कारण तत्काल युवक का पता नहीं चल सका। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सतना जिले से एसडीआरएफ की विशेष टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ के जवानों ने लगातार 24 घंटे तक जोखिम भरा सर्च आॅपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने गहरे पानी से सुखेंद्र का शव बरामद कर लिया। मौके पर बरौधा थाना के एएसआई राकेश केवट ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मझगवां जिला सतना भेज दिया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि बृहस्पति कुंड में हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन खतरनाक स्थलों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और प्रभावी निगरानी का अभाव बना हुआ है। स्थानीय निवासी राहुल आदिवासी ने कहा कि पर्यटन स्थल का विकास तो किया गया है, लेकिन सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं हैं। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि कुंड के खतरनाक किनारों पर मजबूत बैरिकेडिंग लगाई जाए, अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाए तथा सोशल मीडिया के लिए जान जोखिम में डालकर रील और सेल्फी बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। लोगों ने यह भी कहा कि जब तक सुरक्षा के समुचित इंतजाम नहीं किए जाते, तब तक पर्यटन गतिविधियों को नियंत्रित किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।