शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और नए इंटरस्टेट बस टर्मिनल के प्रभावी संचालन के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। पन्ना और चित्रकूट रूट की बसों को शहर के भीतर एक-एक पिक एंड ड्रॉप प्वाइंट देने की योजना पर काम शुरू हो गया है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और नवनिर्मित इंटरस्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस सुगम यातायात के लिए आवश्यक सुझाव दिये। आईएसबीटी बस स्टैंड से संचालित होने वाली बसों के रूट निर्धारण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बसों के रूट इस तरह तय किए जाएं, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिले और शहर के भीतर यातायात का दबाव कम हो। बताया जता है कि बस आॅपरेटरों ने आईएसबीटी से बसों के संचालन के लिए एक मांग यह भी रखी है कि उन्हें शहर के बाहर का रूट दिए जाने की बजाए शहर के अंदर एक- एक पिक एण्ड ड्रॉप प्वांइट दिया जाए। बताया जाता है कि बैठक के दौरान यह प्रस्ताव सामने आने के बाद पिक एण्ड ड्रॉप प्वांइट के संभावित स्थलों का निरीक्षण भी अधिकारियों द्वारा किया गया।
तीन विभागों पर संचालन की जिम्मेदारी
कलेक्टर ने नगर निगम, पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग मिलकर व्यवस्था बनाएं, ताकि आईएसबीटी का संचालन प्रभावी ढंग से हो सके। इसके साथ ही आईएसबीटी परिसर में यात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी ध्यान दें। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना,अपर कलेक्टर विकास सिंह,एसडीएम राहुल सिलाड़िया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवेश सिंह बघेल, आरटीओ संजय श्रीवास्तव, यातायात प्रभारी पंकज शुक्ला, हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालन यंत्री मनोज द्धिवेदी, सहायक यंत्री उत्कर्ष सिंह, नीतेश मोगिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
आज ही बतानी हैं परेशानियां
आरटीओ संजय श्रीवास्तव ने बताया कि रीवा, अमरपाटन, मैहर रूट की बसों का संचालन आईएसबीटी से किया जा रहा है। अन्य रूटों की बसों का संचालन आईएसबीटी से करने में आ रही व्यवहारिक कठिनाइयों के संबंध में बस ओनर्स और स्टेक होल्डर, यात्रियों से अभ्यावेदन 6 फरवरी तक लिखित में आमंत्रित किये जा रहे हैं। निर्धारित तिथि तक प्राप्त अभ्यावेदन परीक्षण के लिए अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति में रखे जायेंगे। समिति इनका परीक्षण कर अपने अभिमत के साथ सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में विचारोपरांत निर्णय के लिए रखेगी।
ये प्लान आया सामने
जाम से लोग हलाकान...
शहरवासियों को जाम के झाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। बुधवार को दोपहर एक से दो के बीच सर्किट हाउस चौक में लम्बा जाम लग गया जिससे लोग घंटों हलाकान रहे। जाम में स्कूल बस भी फंसी रहीं। बताया जा रहा है कि यह जाम सर्किट हाउस चौक और ओवर ब्रिज में बस चालकों- परिचालकों द्वारा सवारियां बैठाए जाने की वजह से लगा। पुलिस कर्मियों की तैनाती के बावजूद चौराहे में बसों में धडल्ले के साथ सवारियों बैठाई जा रही हैं।
बैठकों का नहीं निकल रहा हल
शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बैठकें होती हैं, लेकिन इन बैठकों का कोई परिणाम नहीं निकल रहा, लिहाजा यहां की अव्यवस्थित यातायात का दंश शहर की जनता लगातार झेल रही है। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी जिन विभागों के पास है, उनमें न तो आपसी सामंजस्य है और न ही व्यवस्था को दुरुस्त करने की इच्छाशक्ति।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।