पन्ना में जिला कांग्रेस कमेटी ने बारिश के बावजूद सड़कों पर उतरकर महंगाई, भ्रष्टाचार, बिजली संकट, अवैध खनन, खराब सड़कों, आवास योजना की गड़बड़ी और बेरोजगारी समेत 17 बिंदुओं पर जन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। राज्यपाल के नाम सौंपे ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि समस्याओं का हल न हुआ तो कांग्रेस सड़कों पर आंदोलन करेगी।

हाइलाइट्स
पन्ना, स्टार समाचार वेब
जिले में लगातार बढ़ती जन समस्याओं को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए महामहिम राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। सुबह से ही आज शहर में जोरदार बारिश हो रही थी, बावजूद इसके कांग्रेस नेता प्रर्दशन करने निकले। शहर के गांधी चैक पर जमा सैंकड़ों कांग्रेसियों ने बारिश में भीगते हुए प्रर्दशन किया।
ज्ञापन में महंगाई, भ्रष्टाचार, खराब सड़कों, बिजली संकट, खाद्यान्न की कमी, बेरोजगारी, अवैध खनन और प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी जैसे 17 बिंदुओं पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवजीत सिंह उर्फ भईया राजा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जिले में खाद्यान्न की भारी किल्लत है और जो अनाज उपलब्ध है उसकी गुणवत्ता बेहद खराब है। इसका सीधा असर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ा है। वहीं स्मार्ट मीटरों के जरिए लगातार बढ़े बिजली बिलों ने आम जनता को परेशानी में डाल दिया है।
अनेक उपभोक्ता बिना मीटर रीडिंग के भी मोटी राशि के बिलों से परेशान हैं। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि बारिश के दिनों में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे ग्रामीण इलाकों में बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। साथ ही, अवैध खनन पर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में कई स्थानों पर बेधड़क अवैध खनन किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण और जलस्रोत दोनों को नुकसान हो रहा है। प्रशासन इस पर चुप बैठा है और कार्यवाही केवल दिखावे तक सीमित है। कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने ज्ञापन में यह भी मांग की है कि जिन पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृति मिली है, उन्हें जल्द से जल्द आवास उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, नगर परिषद में भवन मंजूरी की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। ज्ञापन में मड़ला घाटी से लेकर देवेंद्रनगर नेशनल हाईवे-39 पर गड्ढों से भरी सड़कों की हालत पर भी चिंता जताई गई और तत्काल मरम्मत की मांग की गई।
यात्री और वाहन चालक लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन की है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि जिले के कई क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका बनी रहती है, लेकिन प्रशासन की ओर से समय रहते कोई बचाव योजना नहीं बनाई जाती। नालों और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश में जलभराव आम बात हो गई है। इसके अलावा स्थानीय युवाओं को रोजगार देने, हड़ताल पर बैठे सफाईकर्मियों की समस्याओं के निराकरण और सरकारी भूमि पर किए जा रहे अवैध कब्जों को लेकर भी कांग्रेस ने प्रशासन को घेरा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रशासन इन समस्याओं का हल नहीं करता, तो कांग्रेस जन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने ज्ञापन पर हस्ताक्षर करते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन के दौरान जिला अध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा, जिला सह प्रभारी भूपेंद्र राहुल, पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे, अनीश खान, पूर्व विधायक महेंद्र बागरी, जीवनलाल सिद्धार्थ, सेवालाल पटेल, राजबहादुर पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष अक्षय तिवारी, रेहान मोहम्मद सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।