पन्ना के ऊड़की गांव में दहेज विवाद में दामाद ने सास की बैट से हत्या, गर्भवती पत्नी को भी धक्का, वारदात के बाद आरोपी फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश तेज की

हाइलाइट्स:
पन्ना, स्टार समाचार वेब
जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अहिरगवां के ऊड़की गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां दहेज की मांग पूरी न होने पर एक दामाद ने अपनी ही सास की लकड़ी के बैट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना से पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार मृतका रीता राय 50 वर्ष की सबसे छोटी बेटी खुशी राय की शादी 23 मई 2025 को सतना जिले के ग्राम गौड़ा पंचायत उसरा निवासी संदीप विश्वास 28 वर्ष के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही संदीप और उसके परिवार वाले मोटरसाइकिल और स्मार्टफोन की मांग को लेकर खुशी राय को लगातार मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार को आरोपी संदीप अपनी गर्भवती पत्नी खुशी राय को उसके मायके ऊड़की छोड़ गया था। शुक्रवार 1 मई की सुबह वह अपने जीजा के साथ दोबारा ससुराल पहुंचा। यहां फिर दहेज की मांग को लेकर विवाद हुआ।
इस दौरान आरोपी ने जाते-जाते सास को जान से मारने की धमकी दी। परिवार वालों ने इसे सामान्य गुस्सा समझा, लेकिन कुछ ही घंटों बाद यह धमकी खौफनाक हकीकत बन गई। मृतका के देवर संजय राय ने बताया कि रात करीब 9 बजे रीता राय घर में रसोई का काम कर रही थीं। तभी आरोपी संदीप अचानक घर पहुंचा। उसके हाथ में लकड़ी का भारी बैट था। घर में घुसते ही उसने रीता राय पर हमला कर दिया। बताया गया है कि आरोपी ने सास के सिर पर बैट से ताबड़तोड़ वार किए। बीच-बचाव करने आई गर्भवती पत्नी खुशी राय को भी उसने धक्का देकर गिरा दिया। रीता राय पर लगातार तीन जोरदार वार किए गए, जिससे उन्होंने मौके पर ही दम
तोड़ दिया।
वारदात के बाद फरार, पुलिस तलाश में जुटी
हत्या के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बृजपुर थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों के बयान दर्ज किए। थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पांडे ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या एवं दहेज प्रताड़ना से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। परिवार के लोग बताते हैं कि खुशी राय गर्भवती है और घर में नए मेहमान के आने की तैयारी चल रही थी। लेकिन उसी घर में बेटी के पति ने उसकी मां की हत्या कर पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। हत्या को लेकर दहेज की मांग के अलावा अन्य कारणों की भी चर्चा हो रही है, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।